गोविंदा की भांजी Arti Singh ने यहां मना रही है हनीमून, जानें वहां कैसे घूमने जा सकते हैं आप?

जून में शादी करने वाले कपल्स को हनीमून के लिए जगह ढूंढना बहुत मुश्किल काम लगता है। क्योंकि इस समय देश के लगभग हर हिस्से में गर्मी से हालात खराब चल रहे हैं। ऐसे में आपको घूमने के लिए ऐसी जगह चाहिए। जहां आपको नजारे अच्छे मिलने के साथ-साथ मौसम भी अच्छा रहे।
कपल्स अक्सर किसी खास जगह पर हनीमून मनाना चाहते हैं। अगर आपको हनीमून लोकेशन समझ नहीं आ रहा है, तो आप बॉलीवुड स्टार्स की ट्रिप से आइडिया ले सकते हैं। हाल ही में 25 अप्रैल को गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी हुई थी।
आरती सिंह ने पूरे रीति रिवाजों के साथ अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को शादी रचाई है। महीने भर बाद कपल ने हनीमून ट्रिप का प्लान किया था। आज के इस आर्टिकल हम आप बताएंगे कि कैसे आप भी कपल की तरह यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
हनीमून के लिए कहां गए हैं आरती सिंह और दीपक चौहान
View this post on Instagram
कपल ने हनीमून के लिए पेरिस और ग्रीस लोकेशन को चुना है। यह जगह हनीमून कपल्स के बीच सबसे ज्यादा फेमस है। कपल पहले पेरिस और फिर ग्रीस जाने वाला है। यह 12 दिनों का ट्रिप है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें। विदेश में हनीमून मनाने के लिए फेमस जगह है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन पैकेज से होगा अब विदेश जाने का सपना पूरा
इस तरह प्लान करें हनीमून ट्रिप
सामान्य तौर पर, पेरिस जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच माना जाता है। इसलिए जून में हनीमून पर जाने वाले लोगों के लिए यह अच्छा समय है। यहां का तापमान अधिकतम 23C° से 25C° के करीब रहता है।
- अगर आप दिल्ली से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आसानी से पेरिस के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।
- जून महीने में फ्लाइट लेने पर आपको 25 से 26 हजार रुपये प्रति व्यक्ति टिकट के देने होंगे।
- भारतीयों को जाने के लिए यहां शेंगेन वीज़ा की आवश्यकता होती है। वीजा आप यात्रा से 15 से 20 दिन पहले अप्लाई करेंगे, तो आपको मिल जाएगा।
- यहां एक लग्जरी होटल में कमरे की कीमत करीब 20 हजार से ज्यादा हो सकती है।
- अगर आप सस्ते होटल ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको 15 हजार से नीचे होटल नहीं मिलने वाले।
- एक रात होटल में ठहरने में आपको 15 से 20 हजार रुपये के बीच देने होंगे।
- इसलिए अगर आप पेरिस जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका बजट अच्छा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- जून में हनीमून के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो इन 3 जगहों पर मिलेगी कम भीड़
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।