पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, खुली किचन को बिना तोड़-फोड़ के इस तरह दे सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

कई लोगों ने अपने घर में नए ट्रेंड के अनुसार ओपन किचन बनवाया होगा। हालांकि, यह किचन अब उन्हें मॉर्डन नहीं लग रही, क्योंकि किचन व्यवस्थित तरीके से आप नहीं रख पा रहे। अगर किचन कैबिनेट्स नहीं बने हैं और सामान यहां-वहा फैला रहेगा, तो किचन मॉर्डन कैसे दिखेगा? अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग इस बात का अफसोस जता रहे हैं कि काश किचन क्लोज ही बनवाया होता। अभी स्पेशल किचन क्लोज करवाना उन्हें भारी काम लग रहा है। क्योंकि, तोड़फोड़ करवाना और दीवार लगाते समय और पैसा दोनों जाएगा। यही कारण है कि लोग अब ओपन किचन की सिरदर्दी से बचना चाहते हैं। अगर आप भी ओपन किचन को क्लोज लुक देना चाहती हैं, तो आपको किचन में तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बिना ज्यादा खर्च के आप अपने किचन को बंद कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन को क्लोज लुक में बदलने के टिप्स बताएंगे।
वुडन रैक से करें कवर
अगर आप चाहती हैं कि किचन में फिर से तोड़फोड़ न करवाना पड़े, तो मार्केट से वुडन रैक ले आएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वुडन रैक आपके लिए 2 तरह से फायदेमंद होगा। एक तरफ जहां आप इसकी मदद से किचन ढक लेंगी, तो दूसरी तरफ यह रैक सामान रखने के लिए भी काम आएगा। इससे यह 2 तरह से आपके लिए यूज होगा।
image credit- TWOBROS Store /amazon
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'
डिजाइनर पार्टीशियन
अगर आप किचन को आधा क्लोज करना चाहती हैं, तो आप इस तरह के पार्टीशन लगवा सकती हैं। इसमें, तोड़फोड़ की जरूरत भी नहीं होगी और ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। अच्छी बात यह है कि आपको दरवाजा या दीवार लगवाने पर भी खर्च नहीं करना होगा। आपको केवल एक लकड़ी का डिजाइनर पार्टीशियन लगवाना है।

मिरर पार्टीशन
इससे अच्छा ऑप्शन आपको और कहीं नहीं मिलने वाला। मिरर पार्टीशन की खासियत यह है कि यह आपकी किचन को पूरी तरह से क्लोज कर देता है। मिरर दिखने में अच्छा भी लगता है और आप कभी भी अपना चेहरा मिरर में देख भी सकती हैं। इस तरह का पार्टीशन आपके किचन और हॉल के लुक को और भी मॉर्डन बना देगा।

image credit- Generic/amazon
इसे भी पढ़ें- अपनी पुरानी किचन को कम खर्च में दे सकती हैं नया लुक, जानें बिना तोड़-फोड़ के कैसे बदल सकती हैं लुक?
स्लाइडिंग कर्टन
यह कर्टन आपके खर्चे को और भी कम कर देगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कभी भी कवर कर सकती हैं और कभी भी हटा सकती हैं। इसलिए, इस डिजाइन को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करेंगी। जब आपको क्लोज किचन रखने का मन हो, तो कर्टन खोल लें। अगर ओपन किचन चाहिए, तो कर्टन को बंद कर दें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।