ओपन किचन के लिए स्टाइलिश शेल्फ कवर डिजाइंस, जो आपके Kitchen Storage को देंगे नया और खूबसूरत लुक

Kitchen Shelf Cover Ideas: ओपन किचन का ट्रेंड आजकल बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे किचन की साज-सज्जा का बहुत अधिक ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपकी किचन में बंद स्टोरेज के साथ ओपन स्टोरेज भी है, तो सजावट और भी ज्यादा जरूरी है। आपका किचन साफ-सुथरा लगे इसके लिए आपको शेल्फ कवर जरूर लगाने चाहिए। बाजार में आपको कैबिनेट शेल्फ कवर में बहुत सारे पैटर्न और डिजाइंस मिल जाएंगी। इन्हें आप अपने किचन के इंटीरियर से मैच करता हुआ लगा सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टाइलिश शेल्फ कवर डिजाइंस के बारे में आज बताएंगे।
ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक किचन शेल्फ कवर डिजाइंस
बाजार में आपको टांसपेरेंट प्लास्टिक कवर में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस मिल जाएंगे। यह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट नहीं होते हैं, इनमें आपको सेल्फ डिजाइंस मिल जाएंगी। इस तरह के किचन शेल्फ कवर में आपको तरह-तरह के कलर्स मिल जाएंगे। इन कवर्स को साफ करना बहुत ज्यादा आसान है। इस तरह के कवर आपके किचन शेल्फ को तेल के दाग से बचाते हैं और ओपन शेल्फ लगे हुए बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

सिल्वर फॉइल पैटर्न किचन शेल्फ कवर डिजाइंस
अगर किचन में शाइनी सनमाइका का वर्क किया गया है या फिर फाइबर वर्क है, तो आपको शेल्फ में ऐसे ही कवर लगाने चाहिए, जो चमकीले हों, मगर दिखने में डीसेंट हों। ऐसे कवर्स की झलक जब ओपन शेल्फ से नजर आती है, तो यह किचन की लुक में चार-चांद लगा देते हैं। आप इसे ओपन और कवर दोनों तरह की शेल्फ पर लगा सकती हैं। इसका रोल आता है और इसमें ग्लू भी लगा होता है। इसे आप टेप की तरह शेल्फ पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- छोटे किचन के लुक को संवार देंगे ये 'Wall Hooks',बर्तनों को टांगने की भी बन जाएगी जगह; यहां देखें डिजाइंस

मार्बल पैटर्न किचन शेल्फ कवर डिजाइंस
अगर आपके किचन में मार्बल का काम है और चाहती है कि शेल्फ पर वैसे ही पैर्टन वाला कवर लगाया जाए, तो बाजार में आपको इस टेक्सचर का मार्बल की तरह चिकना कवर मिल जाएगा। इसमें आपको व्हाइट, ऑफ व्हाइट, ग्रीन, ब्राउन और ब्लैक कलर के कवर मलेंगे। आप अपने किचन के कलर चार्ट के हिसाब से इसे इसे खरीद सकती हैं।

प्रिंटेड पीवीसी शेल्फ कवर डिजाइंस
किचन को थोड़ा कैफे लुक देना चाहती हैं, तो आप प्रिंटेड पीवीसी शेल्फ कवर डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आपको बहुत सारे पैटर्न मिल जाएंगे। यह दिखने में थोड़ा फंकी लगता है, मगर किचन में इन कवर्स को लगाने से रौनक आ जाती है। बेस्ट बात तो यह है कि अगर इस पर तेल या मसाले के निशान लग जाते हैं, तो वह भी गीले कपड़े से तुरंत ही साफ हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Small Kitchen के लिए बेस्ट हैं ये कैबिनेट डिजाइंस, कभी भी फैली हुई नहीं दिखेगी आपकी रसोई

उम्मीद है कि आपको ऊपर दिखाए गए किचन शेल्फ डिजाइंस बहुत अधिक पसंद आए होंगे। अगर आप भी अपने ओपन किचन को नया लुक देना चाहती हैं, तो इनमें से एक अपने लिए खरीद सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।