Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

छोटे किचन के लुक को संवार देंगे ये 'Wall Hooks',बर्तनों को टांगने की भी बन जाएगी जगह; यहां देखें डिजाइंस

छोटे किचन को ऑर्गनाइज और स्टाइलिश बनाने के लिए वॉल हुक्स एक आसान और किफायती उपाय हैं। जानें ट्रांसपेरेंट, वुडन, कप और रॉड वाले वॉल हुक्स के बेस्ट डिजाइंस, जिनकी मदद से आप बर्तनों और किचन के सामान को आसानी से टांग सकती हैं। इन स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज से आपका किचन दिखेगा साफ-सुथरा, क्लटर-फ्री और मॉडर्न।
Updated:- 2026-03-23, 20:23 IST
image

घर छोटा हो या बड़ा, किचन का साइज अगर छोटा है, तो सबसे बड़ी चुनौती होती है सामान को एडजस्‍ट करने की। वहीं कुछ महिलाएं तो ढेरों बर्तन और किचन का सामान इकट्ठा कर लेती हैं, जिससे व्‍यवस्थित रूप से स्‍टोरेज करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, कई बार तो किचन की ऐसी हालत हो जाती है कि सब कुछ बिखरा हुआ सा लगता है। आप अगर चाहती हैं कि आपके किचन का सारा सामान व्‍यवस्थित हो और बिखरा हुआ सा न लगे और किचन दखने में साफ सुथरा और अरेंज्‍ड लगे, तो आज हम आपको स्‍टोरेज का एक बहुत आसान तरीका बताएंगे। आप अपनी किचन में वॉल हुक्‍स लगा सकी हैं। बाजार में आपको वॉल हुक्‍स में एक बहुत अच्‍छा रेंज देखने को मिलेगी और आप इन वॉल हुक्‍स को अपनी किचन में लगाकर अपने काम को बहुत ज्‍यादा आसान बना सकती हैं। यह वॉल हुक्‍स आपकी किचन को थोड़ा ऑर्गनाइज और स्टाइलिश बनाते हैं और आपकी हर परेशानी का परफेक्ट सॉल्यूशन हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके बर्तनों और जरूरी चीजों को टांगने में मदद करते हैं, बल्कि आपके किचन को एक क्लीन और मॉडर्न लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे वॉल हुक्स डिजाइंस के बारे में, जो छोटे किचन के लिए बेहद काम के हैं।

ट्रांसपेरेंट वॉल हुक्स

अगर आप चाहती हैं कि आपका किचन ज्यादा भरा-भरा न लगे, तो ट्रांसपेरेंट वॉल हुक्स एक शानदार विकल्प हैं। ये देखने में लगभग नजर नहीं आते, जिससे किचन का लुक साफ-सुथरा और मिनिमल बना रहता है। इनका इस्तेमाल आप हल्के बर्तनों, चम्मच, छोटे पैन या मग टांगने के लिए कर सकती हैं। खास बात यह है कि ये बिना ड्रिल के भी आसानी से लग जाते हैं और दीवार को नुकसान भी नहीं पहुंचाते।

modern kitchen hooks

कप लटकाने वाले वॉल हुक्स

अगर आपके किचन में कप और मग्स ज्यादा हैं और उन्हें रखने की जगह कम पड़ रही है, तो कप हुक्स आपके लिए बेस्ट हैं। आप इन्हें किचन की खाली दीवार या शेल्फ के नीचे लगाकर कप्स को स्टाइलिश तरीके से टांग सकती हैं। इससे न सिर्फ जगह बचेगी, बल्कि आपके कप्स एक खूबसूरत डिस्प्ले की तरह भी नजर आएंगे। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने किचन को कैफे जैसा लुक देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- किचन की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे Sink के ये स्टाइलिश डिजाइंस, छोटा किचन भी लगेगा बड़ा और मॉडर्न

small kitchen organization tips

टॉवल टांगने वाले वॉल हुक्स

किचन में टॉवल का सही जगह पर होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन अक्सर इसे रखने की सही जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में टॉवल हुक्स बेहद काम आते हैं। आप इन्हें सिंक के पास या किचन प्लेटफॉर्म के साइड में लगाकर टॉवल को आसानी से टांग सकती हैं। इससे आपका किचन साफ-सुथरा रहता है और टॉवल भी हमेशा हाथ के पास रहता है।

kitchen wall hooks designs

वुडन वॉल हुक्स

अगर आप अपने किचन को थोड़ा वॉर्म और नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो वुडन वॉल हुक्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये देखने में बहुत एस्थेटिक लगते हैं और आपके किचन को एक अलग ही चार्म देते हैं। इनका इस्तेमाल आप बास्केट, किचन टूल्स या छोटे पॉट्स टांगने के लिए कर सकती हैं। वुडन हुक्स खासतौर पर उन किचन में अच्छे लगते हैं, जहां वुडन या अर्थी थीम का इस्तेमाल किया गया हो।

kitchen decor ideas small space

रॉड वाले वॉल हुक्स

अगर आपके पास थोड़ा सा ज्यादा वॉल स्पेस है, तो रॉड वाले वॉल हुक्स आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें एक रॉड होती है, जिस पर कई हुक्स लगे होते हैं। आप इसमें एक साथ कई बर्तन जैसे करछी, स्पैचुला, कड़छी या छोटे पैन टांग सकती हैं। इससे आपका किचन ज्यादा ऑर्गनाइज्ड दिखता है और हर चीज आसानी से मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Open Kitchen में ये कैबिनेट डिजाइन कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, लग्जरी अपार्टमेंट जैसा दिखेगा घर

wall hooks for kitchen

छोटे किचन को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए वॉल हुक्स एक आसान और किफायती तरीका हैं। बस सही डिजाइन और सही जगह का चुनाव करें, और देखें कैसे आपका छोटा सा किचन भी बड़ा और स्टाइलिश नजर आने लगता है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।