
Weekend Getaways Near Kalyan In Maharashtra: कल्याण, महाराष्ट्र का एक एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह खूबसूरत शहर, ठाणे जिले में पड़ता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में इस शहर को कलिअन या कैलिन्नी के नाम से भी जाना जाता था।
कल्याण को महाराष्ट्र 7वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि मुंबई जाने वाली ट्रेनें कल्याण जंक्शन से हो कर ही जाती हैं। इस शहर में बॉलीवुड की कई हस्तियों का घर भी है।
कल्याण महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर तो है, लेकिन जब कल्याण में घूमने की बात होती है, तो यहां गिनी-चुनी ही जगहें हैं। इसलिए कल्याण में बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कल्याण शहर के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड में अपनों के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

महाराष्ट्र के कल्याण शहर के आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कर्जत ही पहुंचते हैं। कर्जत रायगढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक डेस्टिनेशन माना जाता है।
कर्जत, महाराष्ट्र की एक ऐसी है, जिसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। कर्जत, ऊंचे और हरे-भरे पहाड़, जंगल, नदियां और झील-झरनों के लिए जाना जाता है। कर्जत का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। कर्जत में आप कोंडाना गुफाएं, पेठ किला, भोर घाट और कर्जत बीच जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिसंबर की सर्दी में पार्टनर संग देश की इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं, लम्हा यादगार रहेगा

अगर आप कल्याण और मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच में सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको तुंगारेश्वर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी पहुंच जाना चाहिए। तुंगारेश्वर पूरे महाराष्ट्र का एक प्रमुख और लोकप्रिय वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी माना जाता है।
पश्चिमी घाट में मौजूद तुंगारेश्वर सैंक्चुअरी को जैव विविधता का खूबसूरत भंडार माना जाता है। यह सैंक्चुअरी करीब 85 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आप कई विलुप्त जानवरों को करीब से देख सकते हैं। तुंगारेश्वर सैंक्चुअरी में आप जंगल सफारी का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।

अरब सागर के तट पर मौजूद अलीबाग सिर्फ महाराष्ट्र का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का एक प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
समुद्र तट के किनारे होने के चलते अलीबाग को महाराष्ट्र का गोवा भी बोला जाता है। अलीबाग में स्थित कोलाबा फोर्ट, पद्मदुर्ग किला और नागांव बीच सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, अलीबाग बीच यहां का सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। अलीबाग बीच शानदार और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।

कल्याण के आसपास में स्थित लोनावाला पर्यटकों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। लोनावाला, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लोनावला को महाराष्ट्र का हीरा कहा जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान, प्राचीन गुफाएं और झील-झरने लोनावाला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में लोनावला की खूबसूरती चरम पर होती है। लोनावाला में आप लोनावला झील, तिगौती झील, अमृतांजन प्वाइंट, भजा गुफाएं, भुशी बांध, राजमाची किला और टाइगर पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Western Ghats Hill Stations: क्या आपने पश्चिमी घाट के इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया? जन्नत से कम नहीं
कल्याण के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें वीकेंड में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-करीब 82 किमी दूर स्थित पालघर, अरब सागर के तट पर मौजूद डहाणू, जो करीब 120 किमी दूर है और 46 किमी दूर स्थित गोरेगांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।