Best Places Near Ratnagiri: रत्नागिरी महाराष्ट्र का एक प्रमुख और खूबसूरत शहर है। यह खूबसूरत शहर अरब सागर के तट पर स्थित है। रत्नागिरी में ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। इसके अलावा, इस शहर को वरदा मुनि और परशुराम की भूमि भी कहा जाता है।
यह सच है कि रत्नागिरी अपनी कई चीजों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है और पर्यटक भी भारी संख्या में यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई पर्यटक सिर्फ रत्नागिरी को ही एक्सप्लोर करने की वापस लौट जाते हैं।
रत्नागिरी के आसपास में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको रत्नागिरी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
रत्नागिरी के आसपास में स्थित किसी शानदार और चर्चित जगह पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गणपतिपुले बीच ही पहुंचते हैं। यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अन्य कई वजहों से पूरे महाराष्ट्र में फेमस माना जाता है।
गणपतिपुले बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है। इब बीच के किनारे करीब 400 साल प्राचीन गणेश जी का मंदिर है। गणपतिपुले बीच के आसपास का क्षेत्र प्रवासी पक्षियों का घर ही बोला जाता है। यहां कई लोग कैम्पिंग और प्रकृति की सैर करने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Tilari Ghat: तिलारी घाट घूम लिया तो जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, यह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं
यह विडियो भी देखें
जयगढ़ फोर्ट सिर्फ रत्नागिरी के आसपास स्थित एक ऐतिहासिक फोर्ट ही नहीं, बल्कि यह पूरे महाराष्ट्र के समृद्ध इतिहास को दर्शाने का काम करता है। इस फोर्ट का निर्माण करीब 14 वीं शताब्दी के आसपास बीजापुर के सुल्तान करवाया था। यह करीब 13 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
अरब सागर के तट पर स्थित होने के चलते जयगढ़ फोर्ट हर दिन हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस फोर्ट की ऊंचाई से अरब सागर की हसीन और मनमोहक लहरों को देखा जा सकता है। फोर्ट की ऊंचाई से यादगार और शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
ताड वॉटरफॉल सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि खूबसूरत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। अरब सागर के तट पर मौजूद यह वॉटरफॉल हर समय पर्यटकों को आकर्षित करता है।
ताड वॉटरफॉल में जब 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा बेहद सुंदर लगता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इसलिए इस वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। मानसून में ताड वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Hidden Places: कुर्ली में घूम लिया तो फिर आपने महाराष्ट्र में जन्नत का दीदार कर लिया
अरब सागर के तट पर स्थित देवगढ़ एक खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यहां गांव अपनी सुंदरता के कारण आसपास के इलाकों में लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां कई प्राचीन और पवित्र मंदिर मौजूद है।
देवगढ़ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। देवगढ़ में देवगढ़ बीच के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देवगढ़ में आप वॉटरफॉल स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के साथ-साथ मछली पकड़ने का भी मजेदार काम कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@seawatersports,bstatic.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।