Hidden Gems of Maharashtra: इस समय देश का कोई राज्य चर्चा के केंद्र में है, तो उसका नाम है महाराष्ट्र, क्योंकि इस समय महाराष्ट्र में चारों तरफ गणेश उत्सव की धूम है।
महाराष्ट्र सिर्फ गणेश उत्सव के लिए ही नहीं, बल्कि कई विश्व प्रसिद्ध जगहों के लिए भी जाना जाता है, जहां घूमने के लिए विश्व के लगभग हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
यह सच है कि लोनावला, माथेरान, खंडाला, महाबलेश्वर, मुंबई और पुणे जैसी जगहों पर कुछ अधिक ही संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में स्थित कुर्ली जैसी अद्भुत जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको कुर्ली की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित कुर्ली जिसे कई लोग कुरली के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत जगह सिंधुदुर्ग जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो अपनी सुंदरता से हजारों लोगों को आकर्षित करता है।
कुर्ली महाराष्ट्र के कोंकण डिवीजन के दक्षिण पूर्वी जिले में आता है। यहां मुंबई से करीब 307 किमी और कोल्हापुर से करीब 91 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Places Visit In October: जिंदगी रोमांस में भर जाएगी, अक्टूबर में देश की शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं
कुर्ली की सबसे बड़ी खासियत है यहां का शांत वातावरण है। अरब सागर के पास में स्थित यह छोटा सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरा, यहां बोली जाने वाली कोंकणी बोली है और स्थानीय त्योहार, सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
यह विडियो भी देखें
कुर्ली गांव अपने शांत वातावरण के साथ-साथ लुभावने दृश्यों, समुद्र तट, प्राचीन इमारत, महल, फोर्ट और झील जैसी चीजों के लिए आसपास के इलाकों में खूब प्रचलित है। यहां कई लोग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।
कुर्ली में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर करने के बाद लोनावला, माथेरान, खंडाला और महाबलेश्वर जैसी चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। जैसे-
कुर्ली में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कुर्ली बीच ही पहुंचते हैं। यहां से समुद्र की हसीन लहरों की असली खूबसूरती को निहारा जा सकता है।
कुर्ली बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए सुबह और शाम के समय यहां अधिक संख्या में पर्यटक दिखाई देते हैं।
कुर्ली की सीमा पर निर्मित कुर्ली डैम सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहता है। इस डैम से सिर्फ महाराष्ट्र में पीने के लिए पानी ही सप्लाई नहीं होता, बल्कि सिंचाई के काम भी आता है।
कुर्ली डैम के आसपास की हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। खासकर, मानसून के समय यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Places Based On Personality: पर्सनैलिटी के अनुसार देश की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, खुशी से झूम उठेंगे
कुर्ली से करीब 67 किमी की दूरी पर स्थित धामपुर झील आसपास में स्थित सबसे शानदार जगहों में से एक है। करीब 10 एक में फैली यह झील पहाड़ियों से घिरी हुई है। धामपुर झील को सिंधुदुर्ग जिले सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल भी माना जाता है।
पहाड़ियों के बीच में स्थित स्थित होने के चलते आसपास का नजारा भी मनमोहक लगता है। इस झील के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।
कुर्ली में घूमने के साथ-साथ आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग भी कर सकते हैं। कुर्ली बीच के किनारे आप मछली भी पकड़ सकते हैं। इसके अलावा, कुर्ली की खूबसूरती के बीच आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@nandan_photography_1512,shrikant_ghosalkar/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।