हरियाणा से दोस्त के साथ बना रहे हैं लॉन्ग ड्राइव ट्रिप का प्लान, तो इन जगहों पर जाएं

दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाना एक अलग ही अहसास होता है। रास्ते में मस्ती करना, चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ चाय पीना जैसा आनंद किसी और ट्रिप में नहीं आ सकता। अगर रोज ऑफिस की किट-पिट से परेशान हो गए हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएं। एक बार अगर आप ऐसी ट्रिप पर गए, तो इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।
सिरमौर (Sirmaur)

रोड ट्रिप के लिए आप सिरमौर घूमने भी जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की यह जगह यह काफी हद तक पहाड़ी और ग्रामीण है। यहां का हरे-भरे पहाड़ और झाड़ियां आपके रोड ट्रिप पर चार चांद लगा देंगी। रोड के ट्रिप के लिए ऐसे हरे-भरे रास्ते हर किसी को पसंद आते है। चंडीगढ़ से सिरमौर का डिस्टेंस 4 घंटे का है। (मात्र 10 हजार में घूम आए Pelling)
परवाणू (Parwanoo)

हिमालय की निचली पहाड़ियों के बीच स्थित ये जगह रोड ट्रिप के लिए बेस्ट है। इसे आप हिमालय का प्रवेश द्वार भी कह सकते हैं। क्योंकि यहां से ही पहाड़ियों की शुरुआत होती है।
दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये एक अच्छी जगह है। यहां आपको कैक्टस गार्डन, मनसा देवी मंदिर, पिंजौर गार्डन, गुरुद्वारा नाडा साहिब और फलों के बाग़ जैसी कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। (नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस)
कसौली (Kasauli)

चंडीगढ़ से मात्र 57.2 किमी की दूरी पर स्थित ये जगह, रोड ट्रिप के लिए बेस्ट है। यहां आपको पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप एक दिन में घूम कर वापस आ सकते हैं। दोस्तों के साथ अगर हरे-भरे पहाड़ और कहीं शांति में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से ट्रेकिंग के लिए खुद को करें तैयार
हरियाणा से इन जगहों पर बनाएं रोड ट्रिप का प्लान

दमदमा लेक (Damdama Lake) - रोड ट्रिप पर हरियाणा से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दमदमा लेक जा सकते हैं। यह झील गुरुग्राम-अलवर रोड पर एक खूबसूरत झील है। पानीपत से दमदमा लेक का डिस्टेंस 3 घंटे की दूरी पर है। गुरूग्राम से दमदमा लेक का डिस्टेंस 1 घंटे की दूरी पर है। अगर आप केवल एक दिन का रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। (साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।