साल 2024 आने वाला है। बहुत से लोग नए साल का जश्न किसी अच्छी खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं। कम बजट में अगर भारत में ही अच्छी जगहों पर घूमने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कम बजट में यात्रा कर पाएंगे।
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित अलीबाग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लोग महाराष्ट्र घूमने तो आते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि कहां घूमने जाना चाहिए। वह बीच और मंदिर घूम कर वापस चले जाते हैं। लेकिन साल 2024 में आप एक बार अलीबाग जाने का प्लान जरूर बनाएं।
अलीबाग में शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर स्थित बीच भी आपको अलग ही अहसास करवाएंगे। अलीबाग बीच शहर का मुख्य समुद्र तट है। इसे सबसे साफ बीच के लिए भी जाना जाता है। यहां सूर्यास्त के दौरान का नजारा आपका मन मोह लेगा।
इसे भी पढ़ें- Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें
अगर आप वाइल्ड लाइफ लवर्स है, तो आपको यहां जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। नेचर लवर यहां अपने परिवार के साथ भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। ये जगह भारतीय राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों की सबसे ज्यादा संख्या के लिए फेमस है। (जनवरी में फैमिली संग जाए यहां)
भारत में कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने आज से पहले इस जगह का नाम सुना भी नहीं होगा। लेकिन अगर आप एक बार यहां गए , तो हर साल यहां जाने का प्लान बनाएंगे। क्योंकि यहां आने वाले हर पर्यटक को कर्नाटक के चिकमंगलूर के शांत और सुखद वातावरण से प्यार हो जाता है। कॉफी लवर और नेचर लवर लोगों के लिए तो ये जगह बेस्ट है।
ताज़गी भरे कॉफी बागानों से भरी लहरदार घाटियां आपको वहीं बसने के लिए मजबूर कर देंगी। हरे-भरे परिदृश्य, जगमगाती नदियां और सुगंधित कॉफी बागान देखना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- New Year Celebration:: न्यू ईयर पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
केरल का एक पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन थेक्कडी, जहां आप नए साल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपका स्वागत ठंडी हवा और एक छोटे से शहर द्वारा किया जाएगा। यहां पर्यटक ज्यादातर पेरियार नेशनल पार्क देखने आते हैं। यहां आप पेरियार झील पर बोटिंग कर सकते हैं। पेरियार झील पर राफ्टिंग करना भी आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।