यहां ट्रेकिंग-राफ्टिंग के सिवा मिलेगा कई चीजों का मजा, महाराष्ट्र के एडवेंचर लवर्स बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान

वीकेंड पर पूरा दिन घर में बिस्तर पर बिताने की बजाय आपको कुछ तूफानी करने करना चाहिए। इसके लिए आपको ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि एक दिन में ही आपका रोमांचक ट्रिप पूरा हो जाएगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-26, 13:48 IST
mumbai one day adventure trip

महाराष्ट्र में आपको घूमने के लिए एक से एक जगह मिल जाएगी। इन जगहों पर आप अपने परिवार, बच्चों, दोस्तों और पार्टनर के साथ एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन एडवेंचर लवर्स सिंपल ट्रिप पसंद नहीं करते, जब तक उन्हें ट्रिप में कोई रोमांच अनुभव न हो, तब तक उन्हें मजा नहीं आता।

ऐसे लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर 1 हफ्ते के लिए किसी लंबी ट्रिप का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप भी एडवेंचर लवर्स हैं और आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी एक दिन की छुट्टी में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

कोलाड

kolad

एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं। उफनती कुंडलिका नदी आपके इस ट्रिप को जिंदगी भर के लिए यादगार बना देगी। वॉटर राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जाएं। राफ्टिंग के अलावा आप यहां कायाकिंग और रैपलिंग भी कर सकते हैं। 

  • हरे-भरे पेड़,  गिरते पानी के झरने और साफ पानी पसंद करने वाले लोग यहां एक दिन का ट्रिप प्लान करके जरूर आएं। 
  • मुंबई से कोलाड की दूरी- 122 किमी
  • लोकेशन- रायगढ़ जिला
  • कोलाड के अलावा आप कुंडलिका राफ्टिंग कैंप में भी घूमने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ढूंढ रहे हैं साफ पानी वाला बीच, तो बनाएं यहां जाने का प्लान

 

 

कामशेत पैराग्लाइडिंग

adventure trip near mumbai

ये जगह मुंबई से केवल 2.5 घंटे की ड्राइव पर आ जाएगी। यह ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो  प्राकृतिक प्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। यहां एक साथ आप ढेर सारी  एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। लेकिन इस जगह को महाराष्ट्र के पैराग्लाइडिंग स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। आप  पैराग्लाइडिंग के लिए टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। 

  • समय- गर्मियों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है।

इसे भी पढ़ें- Historical Tours: महाराष्ट्र में घूमने के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगहें, इन सुंदर ऐतिहासिक स्थलों का नजारा देखने जरूर जाएं

कर्जत

trekking

ट्रेकिंग लवर्स को यह जगह पसंद आएगी। यहां के हरे-भरे पहाड़ आपके एक दिन के ट्रिप के लिए बेस्ट है। अगर आपकी शनिवार और रविवार को छुट्टी है, तो आप शनिवार के दिन ट्रिप प्लान करें। इससे आप रविवार को घर में आराम करके ट्रेकिंग की थकान दूर कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप चंदेरी किला, माथेरान और पेठ किला जैसे स्थान पर भी ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। 

अगर आप 2 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो संधान वैली ट्रेक और रैपलिंग, इगतपुरी के साथ कैम्पिंग कर सकते हैं। ट्रेकिंग लवर्स को विसापुर किला ट्रेक भी पसंद आएगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।