Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

भारत नहीं सात समंदर पार से हुई थी इन फलों की शुरुआत, इनका जन्मदाता है कोई और देश

स्वस्थ रहने के लिए कुछ लोग हर दिन फल खाना पसंद करते हैं। बदलते मौसम के अनुसार ही हम खाने के साथ-साथ फलों के सेवन में भी बदलाव करते हैं। केला, पपीता और सेब जैसे फल हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा हैं।
Updated:- 2026-07-10, 18:13 IST
non indian fruits which originated out of countries know history of these fruits

आप जो फल हर दिन बड़े चाव से खाती हैं, क्या आपको पता है कि यह भारत नहीं बल्कि विदेशी जगहों पर पहली बार पाया गया था। आपको इन फलों के बारे में जानकर हैरानी होगी, क्योंकि इसे हम हर रोज अपने डेली रूटीन में खाते हैं। सुबह के नाश्ते में कई लोग केला या पपीता खाते हैं, तो वहीं दोपहर में कुछ महिलाओं को सेब या अनानास या चीकू खाना पसंद होता है। ऐसे में अगर कोई आपको यह कह दे कि यह भारत का फल नहीं है, तो आप उसकी बातों पर भरोसा नहीं करेंगी, लेकिन यह सच है। भारत में खाए जाने वाले ऐसे कई फल हैं, जिनकी शुरुआत दुनिया के अलग-अलग देशों से हुई थी।

पपीते की उत्पत्ति कहां से हुई?

पपीते की उत्पत्ति दक्षिणी मेक्सिको और मध्य अमेरिका में मानी जाती है। आज इसकी खेती भले ही कई देशों में होती है, लेकिन इसका इतिहास सदियों पुराना है। संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (FAO) पर छपी एक जानकारी के अनुसार साल 1526 में स्पेनिश इतिहासकार गोंजालो फर्नांडीज दे ओविएदो (Gonzalo Fernández de Oviedo) ने सबसे पहले पपीते के बारे में बताया था। पनामा और कोलंबिया के तटों पर यह पाया गया था। यहीं से इसके बीजों को अलग-अलग जगहों पर भेजा जाने लगा। सन 1600 तक पपीते की खेती दक्षिणी मेक्सिको, एंटिलीज़ द्वीप, बहामास, बरमूडा और फ्लोरिडा जैसे गर्म इलाकों में होने लगी और यह हर जगह फैल गया।

इसे भी पढ़ें- मक्के से पॉपकॉर्न बनने की पूरी कहानी क्‍या है? आसान शब्दों में समझें इसका साइंस

non indian fruits which originated out of countries know history of these fruits

अनानास की कैसे हुई उत्पत्ति

अनानास की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका से मानी जाती है। 'अनानास' शब्द 'अनाना' से आया है, जो इस फल के लिए 'तुपी' भाषा का शब्द है और इसका मतलब है "बेहतरीन फल"। 'कोमोसस' का मतलब है गुच्छेदार, जो फल के तने की ओर इशारा करता है। केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर छपी जानकारी के अनुसार इटली के खोजकर्ता और नाविक ने 4 नवंबर 1493 को क्रिस्टोबल कोलोन अनानास की खोज से पहले ही इसके बारे में जान लिया था। यूरोपीय खोजकर्ता इस बड़े और स्वादिष्ट फल से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इसका जिक्र अलग-अलग जगहों पर किया। कोलंबस के आने से पहले ही अमेरिका में यह फल फैल चुका था।

इसे भी पढ़ें- घर पर क्रिस्पी पास्ता बनाना है? फूड इन्फ्लुएंसर के ये 3 सीक्रेट टिप्स आएंगे काम

fruit origin

केला कहां से आया?

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी UC सांता क्रूज (UC Santa Cruz) के अनुसार केले के विकास की कहानी बहुत उलझी हुई है। रिसर्च के अनुसार पश्चिमी हाइलैंड्स में स्थित न्यू गिनी की कुक घाटी (Kuk valley) पर पहली बार केले की खेती हुई थी। खेती से यह पता चलता है कि यह केले की पहली खोज वाली जगह नहीं है, लेकिन यहां से यह कई क्षेत्रों में फैलनी शुरू हुई। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए जगह को ही केले की उत्पत्ती की जगह माना जाता है। शोधकर्ताओं के लिए इसके इतिहास का पता लगाना मुश्किल है।

pineapple history

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।