Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

मालपुआ और डोनट भी लगेंगे फीके, जब घर पर बनाएंगी नेपाली स्टाइल 'सेल रोटी'

अगर आप डेजर्ट में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो एक बार सेल रोटी जरूर बनाएं। यह नेपाल की फेमस पारंपरिक डिश है। नीचे लेख में जानें इसकी आसान रेसिपी-
Updated:- 2026-06-30, 12:45 IST
How to make Sel Roti at home

खुशी के मौके पर मीठा, करारा और खास खाने का मन सभी का करता है। ऐसे में लोग बिना देरी बाजार से फटाफट अपनी मनपसंद डेजर्ट मंगा लेते हैं, लेकिन इस बार अगर आप घर पर ही कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो एक बार नेपाली स्टाइल सेल रोटी ट्राई करें। इसका टेस्ट ऐसा है कि आप मार्केट में मिलने वाले मालपुआ और डोनट को भूल जाएंगी। यह दिखने में छल्ले जैसी लगती है। आज के इस लेख में हम नेपाल की इस पारंपरिक प्रसिद्ध डिश की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

नेपाली सेल रोटी रेसिपी Recipe Card

नेपाली सेल रोटी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Others
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • चावल- 2 कप
  • मैदा- 50 ग्राम
  • घी-1/2 कप
  • पीसी हुई चीनी--1/2 कप
  • पानी- 1/2 कप
  • दूध-1 कप
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक-1 छोटा चम्मच
  • पका हुआ केला-1 (ऑप्शनल)
  • तेल- आवश्यकतानुसार

Step

  1. Step 1:

    सेल रोटी बनाने के लिए चावल को रात भर के लिए भिगो दें।

  2. Step 2:

    सुबह चावल को अच्छे पानी में 2-3 बार धुलकर बारीक पेस्ट बनाएं।

  3. Step 3:

    अब इसे पेस्ट को कटोरे में निकाल कर इसमें मैदा, थोड़ा सा घी, इलायची पाउडर, पीसी चीनी और नमक डालें।

  4. Step 4:

    सभी चीजों को मिक्स करने के बाद दूध डालकर गूंथें।

  5. Step 5:

    अब गूंथे हुए मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर रोल बनाएं।

  6. Step 6:

    इसके बाद रोल को लंबी-लंबी पतली स्ट्रिंग के आकार में बनाएं।

  7. Step 7:

    फिर इसे गोल आकार यानी छल्ले के आकार में बनाएं।

  8. Step 8:

    आखिर के दोनों किनारे को अच्छे से लॉक करें।

  9. Step 9:

    अब इन्हें गर्म तेल में डालकर लो फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

  10. Step 10:

    सुनहरा भूरा होने के बाद बाहर निकालें और आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।

सेल रोटी बनाने की रेसिपी

sel roti recipe

  • सेल रोटी बनाने के लिए चावल को एक रात पहले भिगो दें।
  • अगले दिन चावल को साफ पानी से धोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को कटोरे में निकालकर चम्मच से फेंट लें।
  • इसके बाद इसमें मैदा, थोड़ा सा घी, इलायची पाउडर, पीसी चीनी और नमक मिलाएं।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। फिर दूध डालकर गूंथें।
  • अब गूंथे हुए मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर इन्हें रोल करें।
  • फिर रोल को लंबी-लंबी पतली स्ट्रिंग के आकार में बनाएं।
  • अब लंबी स्ट्रिंग को गोल आकार में घुमाकर छल्ले जैसा आकार दें।
  • आखिरी किनारे पर दोनों हिस्सों को अच्छे से जोड़ दें।
  • दूसरी तरफ गैस ऑन कर तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तक तेल गर्म हो रहा है इसी तरह सभी सेल को बना लें।
  • तेल जब गर्म हो जाए, तो गैस की फ्लेम लो करके एक-एक करके सेल रोटी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • फ्राई होने के बाद सेल रोटी को टिशू पेपर पर निकालें।
  • सेल रोटी बनकर तैयार है।
  • अब इसे गरमा-गरम आलू की सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें।

nepali chula sel roti


इसे भी पढ़ें- वर्षो पुरानी रेसिपी, आज भी वही मिठास; 'आम की माहणी' के साथ जानें हिमाचल के पारंपरिक खान-पान

सेल रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल को पीसते समय अधिक मात्रा में पानी न डालें।
  • चीनी की जगह पका हुआ केला मैश करके डाल सकती हैं।
  • सेल रोटी को फ्राई करते समय गैस की फ्लेम को लो रखें।

इसे भी पढ़ें- मीठे में कुछ खास है बनाना? मिनटों में ऐसे तैयार करें गुजराती स्टाइल 'दूध पाक'

खास मौके या जब भी मीठा खाने का मन हो तो एक बार नेपाली सेल रोटी एक बार जरूर ट्राई करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।