herzindagi

भारत की 9 सबसे ऊंची चोटियों की एक झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में

साल में दो से तीन बार पहाड़ों की तरह घूमने निकलना हर बार मेरे लिए एक अन्य अनुभव होता है। हर बार लगता है कि आज फिर किसी जन्नत की सैर पर निकल चूका हूं। शायद, आप भी पहाड़ों पर घूमने का शौक ज़रूर रखते होंगे। खैर, आज इस लेख में हम आपको भारत की 9 सबसे ऊंची चोटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी कभी ना कभी ज़रूर घूमना जाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 20 Oct 2021, 12:10 IST

कंचनजंघा चोटी

Create Image :

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंचनजंघा चोटी भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह नेपाल से भारत को विभाजित करने वाली सीमा पर मौजूद है और इसकी ऊंचाई लगभग 8 हज़ार मीटर से भी अधिक है। मुख्य रूप से यह सिक्किम राज्य में मौजूद है।

 

नंदा देवी चोटी

Create Image :

उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में मौजूद नंदा देवी चोटी भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है और दुनिया की 23वीं सबसे ऊंची चोटी है। नंदा देवी चोटी समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह भी कंचनजंघा चोटी की तरह भारत और नेपाल की सीमा पर मौजूद है। (भारत के 7 मेजर माउंटेन के रेंजेज)

कैमेट चोटी

Create Image :

कैमेट चोटी भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है और यह समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार से अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद है। उतराखंड के चमोली जिले में मौजूद कैमेट चोटी ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। कैमेट चोटी अन्य कई विशाल चीटियों से घिरी हुई है। यह भारत और तिब्बत के सीमा पर मौजूद है।

 

साल्तोरो कांगरी चोटी

Create Image :

समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार से भी अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद साल्तोरो कांगरी भारत की चौथी सबसे ऊंची चोटी है। साल्तोरो कांगरी चोटी एक नहीं बल्कि कई पर्वत श्रृंखलाओं की सबसे ऊंची चोटी है, जो काराकोरम की एक बड़ी श्रृंखला मानी जाती है। यह एक ग्लेशियर भी है। आपको बता दें कि यह जम्मू कश्मीर में मौजूद है।

 

सेजर कांगरी पीक

Create Image :

दुनिया की 35वीं स्थान पर मौजूद सेजर कांगरी पर्वत भारत की पांचवी सबसे ऊंची चोटी है। जम्मू कश्मीर में मौजूद सेजर कांगरी पीक काराकोरम रेंज के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। यह पीक ट्रेकिंग के लिए बेहद फेमस है। आपको बता दें कि कश्मीर के मुजतघ पर्वत श्रृंखला के पांच शानदार शिखर समूह में से एक सेजर कांगरी पीक है।

 

ममस्तोंग कांगड़ी चोटी

Create Image :

समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार से भी अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद ममस्तोंग कांगड़ी पर्वत भारत की छठी सबसे ऊंची चोटी है और विश्व की 48वीं सबसे ऊंची सबसे चोटी है। यह चोटी भी सेजर कांगरी पीक की तरह काराकोरम रेंज में मौजूद है।

 

Rimo कारगिल पीक

Create Image :

लगभग 7,385 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद Rimo कारगिल पीक भारत की सातवीं सबसे ऊंची चोटी है। यह भी सेजर कांगरी पीक की तरह काराकोरम पर्वतमाला का एक हिस्सा है, जो चार चोटियों में शामिल पीक में से सबसे बड़ी चोटी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन काल में इस पीक से व्यापार किया जाता था।

 

हरदोल चोटी

Create Image :

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौजूद हरदोल चोटी भारत की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है। यह मुख्य रूप से पिथौरागढ़ जिले की मिलम घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित है। हरदोल चोटी लगभग 7,151 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। हरदोल चोटी नंदा देवी अभयारण्य के ढालान के लिए भी जानी जाती है।

 

चौखंबा पीक

Create Image :

चौखंबा चोटी भारत की नौवी सबसे ऊंची चोटी है और यह उत्तराखंड के गढ़वाल में मौजूद है। चौखंबा पीक गंगोत्री समूह की सबसे ऊंची चोटी भी मानी जाती है। आपको बता दें कि गंगोत्री समूह में चार शिखर हैं, जिनमें से चौखंबा पीक प्रमुख है। चौखंबा पीक समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।