इस नवरात्रि व्रत में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही मखानिया पनीर मखाना, बेहद आसान है रेसिपी

नवरात्रि के मौके पर लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा के स्वरूप की पूजा करते और उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान लोग फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं। हालांकि, कई बार रोजाना वहीं चीजें खा-खाकर मन भर जाता हैं और हम कुछ ऐसे व्यंजन बनाने की सोचते हैं, जो स्वादिष्ट हो। अगर आप भी लंबे समय बनते चले आ रहे व्रत वाले व्यंजन को नहीं बनाना चाहती हैं, तो 'ibis और ibis Styles India की बताई गई मखनिया पनीर मखाना टार्ट बना सकती हैं। यह नवरात्रि स्पेशल डिश खाने में बेहद लाजवाब है। पढ़ें इसे बनाने की विधि-
मखनिया पनीर मखाना टार्ट बनाने की रेसिपी Recipe Card
मखनिया पनीर मखाना टार्ट कैसे बनाएं?
Ingredients
- 2 कप भुना- हुआ मखाना
- 2 बड़े चम्मच- उबला हुआ आलू (बाइंडिंग के लिए)
- 1 बड़ा चम्मच अरारोट का आटा
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच- घी
- 200 ग्राम- पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 1 कप- टमाटर की प्यूरी
- 2 बड़े चम्मच- काजू का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच- अदरक-मिर्च का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच- फ्रेश क्रीम
- 1 बड़ा चम्मच- बटर या घी
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच- चीनी (ऑप्शनल)
- 1/2 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
- 1/2 कप- मखाना क्रम्बल
- ताजा धनिया
- क्रीम का स्वार्ल
Step
- Step 1:
सबसे पहले भुने हुए मखाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब इसमें उबला हुआ आलू, अरारोट का आटा, सेंधा नमक और घी मिलाकर एक चिकना डो तैयार करें। इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में अच्छी तरह दबाकर एक जैसा आकार दें।
- Step 2:
अब इसे 180°C पर 10 से 12 मिनट तक या क्रिस्पी होने तक बेक करें। यदि आपके पास ओवन उपलब्ध न हो, तो आप इसे एक पैन में धीमी आंच पर अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक सेक सकती हैं।
- Step 3:
इसके बाद एक कड़ाही में घी और बटर गरम करें, फिर इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर से तेल अलग न होने लगे।
- Step 4:
फिर इसमें काजू का पेस्ट, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में फ्रेश क्रीम और पनीर के क्यूब्स डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं ताकि इसका टेक्सचर पूरी तरह से रिच और स्मूद बना रहे।
- Step 5:
तैयार किए गए क्रिस्पी टार्ट शेल्स में गरमा-गरम मखनिया पनीर की फिलिंग भरें। अंत में ऊपर से मखाना क्रम्बल, क्रीम का स्वार्ल और धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
मखनिया पनीर मखाना रेसिपी को बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
मखनिया पनीर मखाना टार्ट को बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि आपकी डिश बिल्कुल परफेक्ट बने।
- सबसे पहले, मखाने के टार्ट बेस को तैयार करते समय बाइंडिंग का खास ख्याल रखें।
- आलू और अरारोट या सिंघाड़े का आटा की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि मखाने का चूरा मोल्ड में अच्छी तरह सेट हो जाए और बेक होने पर टूटे नहीं।
- अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो थोड़ा सा घी या पानी का छींटा मिलाया जा सकता है।
- दूसरा, मखनिया ग्रेवी की कंसिस्टेंसी और टेक्सचर पर विशेष ध्यान दें।
- टमाटर की प्यूरी को भूनते समय आंच मध्यम रखें और काजू का पेस्ट मिलाने के बाद ग्रेवी को लगातार चलाते रहें ताकि वह चिपके नहीं।
- ग्रेवी को बहुत अधिक गाढ़ा न करें, क्योंकि टार्ट में सर्व करने से पहले यह थोड़ी और थिक हो सकती है।
- पनीर के क्यूब्स डालने के बाद उसे ज्यादा देर तक न पकाएं।
- आखिर में असेंबली हमेशा सर्व करने से तुरंत पहले करें, ताकि टार्ट बेस का क्रंचीपन बरकरार रहे और वह गीला न हो।
इसे भी पढ़ें- बिना ओवन के घर पर बनाएं Bengali Bhapa Doi, सिर्फ 3 चीजों से तैयार होगी मिठाई
इस डिश को आप नवरात्रि के मौके पर आसानी से बना सकती हैं। अगर आप इसे सामान्य दिनों में बनाना चाहती हैं, तो इसमें सेंधा नमक की जगह सामान्य नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- ibis और ibis Styles India
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।