Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

यहां हुई है Aashiqui 2 फिल्म के ब्लॉकबस्टर गानों की शूटिंग, क्या आप गए हैं

मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' आज भी लोगों की फेवरेट फिल्म की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म के गाने और कहानी को लोग बार-बार देखना और सुनना पसंद करते हैं।   
Updated:- 2024-07-23, 19:46 IST
juhu beach to goa famous place where aashiqui  songs shoot

आशिकी 2 फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की इस मूवी को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के गाने इतने ज्यादा अच्छे थे कि आज भी आप इसे लोगों की प्लेलिस्ट में देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस पसंदीदा फिल्म की शूटिंग कहां हुई है।

फिल्म और इसे गानों में नजर आ रहा  सुंदर नजारा कहां है और आप यहां कैसे जा सकते हैं, इसके बारे में आप विस्तार से पढ़ आएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फिल्म की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

कैंप्स बे बीच (केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका की राजधानी)

places

फिल्म के सबसे पसंदीदा गानों में से एक गाना 'हम मर जाएंगे' कैंप्स बे बीच शूट किया गया है। गाने और फिल्म के कई सीन्स आपको केप टाउन के मिलेंगे।  गहरे नीले और साफ समुद्र सफेद रेत वाले समुद्र तट पर घूमने का प्लान आप भी बना सकते हैं। यह जगह एक रोमांटिक जगह के नाम से जानी जाती है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गर्मियों में समुद्र तट शोरगुल से भरा रहता है। यह विदेश में हनीमून के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- भारत में यहां हुई है Main Rahoon Ya Na Rahoon गाने की शूटिंग, पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान

 

जुहू बीच और बांद्रा मुंबई

juhu

फिल्म के कई सीन्स मुंबई के जुहू बीच पर शूट किए गए हैं। साथ ही फिल्म में नजर आ रही चॉल और बस्ती भी मुंबई की ही दिखाई है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ मुंबई घूमने जा रहे है, तो बांद्रा और जुहू बीच पर घूमने जा सकते हैं। यहां आपको अलग ही सुखद अनुभव का अहसास होगा। यह मुंबई में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- विदेश में हनीमून के लिए लंदन-पेरिस नहीं, Tere Bin गाने के शूट लोकेशन को बनाएं डेस्टिनेशन

गोवा

goa

फिल्म के कई सीन्स गोवा में भी शूट किए गए हैं। जिसमें आपको एक चर्च का सीन नजर आएगा, जो गोवा के अवर लेडी ऑफ़ द इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च का नजारा है। यह एक सुंदर सफेद चर्च है, जिसका नजारा आपको फिल्म में कई जगहों पर देखने को मिल जाएगा। यह चर्च पणजी में स्थित है। फिल्म में एक्ट्रेस का दिखाया गया घर भी गोवा में ही शूट किया गया था। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।