herzindagi
most haunted places in haryana

हरियाणा की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की कांप उठती है रूह, जानें क्यों

हरियाणा की फेमस जगहों पर आप कई बार घूमने के लिए गए होंगे लेकिन क्या आप यहां स्थित इन भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं?  
Editorial
Updated:- 2022-09-07, 14:43 IST

Haunted Places In Haryana: हरियाणा राज्य अपनी लोक संस्कृति और चर्चित जगहों के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में फेमस है। इस राज्य में हर साल हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हरियाणा में जिस तरह कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत आदि जगहें फेमस हैं ठीक उसी तरह हरियाणा में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां दिन के उजाले में भी लोग जाने से डरते हैं।

इस लेख में हम आपको हरियाणा की उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने वालों की रूह कांप उठती है। आइए जानते हैं।

हरियाणा की बावड़ी (Bawri of haryana)

Bawri of haryana

अब तक दिल्ली, राजस्थान या मध्यप्रदेश की बावडियों के बारे में सुना होगा लेकिन हरियाणा में स्थित एक ऐसी रहस्यमयी बावड़ी है जो सबसे डरावनी जगह में शामिल है।

हरियाणा के रोहतक जिले में मौजूद इस बावड़ी के बारे में कहा जाता है कि यहां से कई लोगों के कंकाल भी मिले हैं। कई लोगों का मानना है कि यहां मौजूद कंकाल चोरों की हैं। इसलिए इस बावड़ी को 'चोरो की बावड़ी' के नाम से भी जाना जाता है। सूरज ढलते ही यहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:कन्याकुमारी से लेकर रामेश्वरम, यात्रियों के लिए IRCTC का 6N/7D का बेहतरीन तोहफा

होंद चिल्लर (Hondh Chillar)

Hondh Chillar

कहा जाता है कि कई साल पहले हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव था, जिसका नाम होंद चिल्लर था। लेकिन आज यह गांव उजाड़ गया है। यह गांव खूनी घटना के लिए भारत भर में प्रसिद्ध है।

कहा जाता है कि कई साल पहले यहां एक नरसंहार हुआ था। इस नरसंहार में हजारों लोगों को मृत्यु के घाट उतार दिया गया था। कहा जाता है कि आज भी उन लोगों की आत्मा यहां मौजूद खंडहरों में भटकती रहती है। दिन के उजाले में भी कई लोग यहां जाने से डरते हैं।(दिल्ली-NCR की डरावनी जगहें)

यह विडियो भी देखें

चरखी दादरी (Charkhi Dadri)

Charkhi Dadri

हरियाणा में स्थित चरखी दादरी एक छोटी सी जगह है। लेकिन, चरखी दादरी भी एक डरावनी जगह है। अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि कुछ साल पहले एक प्लेन क्रैश हुआ था जिसमें लगभग 349 लोगों की मृत्यु हो गई थी।(गाजियाबाद की डरावनी जगहें)

इस दर्दनाक घटना के बाद यहां कोई भी अकेले जाने से डरता है क्योंकि कई लोगों का मानना है आज भी चरखी दादरी में लोगों की आत्मा भटकती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत का एक अनोखा गांव, जहां के लोग खाते हैं भारत में और सोते हैं दूसरे देश में

हरियारण की अन्य डरावनी जगहें 1

asigarh fort

हरियाणा की बावड़ी, होंद चिल्लर और चरखी दादरी के अलावा हरियाणा में जगहें हैं जहां जाने के लिए हिम्मत की ज़रूरत होती है। हरियाणा का असिगढ़ दुर्ग (फोर्ट) भी एक चर्चित डरावनी जगह है। हरियाणा के करनाल में स्थित संगोही गांव (संघोई) भी डरावनी जगहों में शामिल है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@static.toiimg,jagranimages)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।