Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

गाजियाबाद की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस

गाजियाबाद में मौजूद इन भुतहा जगहों पर सूरज ढलते ही कोई भी अकेले जाने से डरता है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2022-07-06, 20:31 IST
most haunted places of ghaziabad in hindi

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का एक मुख्य शहर है। दिल्ली के पास में होने के चलते यह शहर कई कारणों से महत्वपूर्ण भी है। इस शहर से हर दिन दिल्ली और नोएडा में काम करने के लिए लोग पहुंचते हैं, क्योंकि यह दिल्ली के बेहद ही करीब है। लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? जी हां, गाजियाबाद में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं जहां सूरज ढलते ही कोई भी अकेले जाने से डरता है। यहां मौजूद हर डरावनी जगह की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

रायसपुर

गाजियाबाद में मौजूद रायसपुर को कई लोग रईसपुर के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि इस शहर से कुछ ही दूरी पर एक घना जंगल है जहां कोई भी जाने से डरता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जंगल में ऐसे कई पेड़ है जहां जाने या उसके नीचे खड़ा होने पर कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही यहां से अजीब किस्म की आवाज भी आती है। कई लोग इस पेड़ को देवी के रूप में भी पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:वीकेंड में घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

केसी-19

horror places of ghaziabad kc

गाजियाबाद के कवि नगर में मौजूद केसी-19 एक फेमस डरावनी जगह है। आपको बता दें कि केसी-19 मकान नंबर है। कहा जाता है कि किसी समय इस घर में दो परिवार रहते थे, लेकिन आधी रात को चोर ने बेरहमी से सभी की हत्या कर दी। लोगों का माना है कि जिस खौफनाक तरीके से लोगों की हत्या की गई थी उसे देखकर आसपास के सभी लोग डर गए थे। ऐसे माना जाता है कि आज भी इस घर में उनकी आत्मा भटकती है और शाम होते की कोई भी इस मकान के आसपास नहीं जाता है।(मुरादाबाद की भुतहा जगहें)

हिंडन नदी

Ghost Places In Ghaziabad

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंडन नदी उत्तर भारत में यमुना की एक सहायक नदी है जो गजिवाबाद शहर से भी गुजरती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक बार इस नदी में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गए थे जो लौट के नहीं आए। इस घटना के बाद कोई भी इस नदी में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाता है। कहा जाता है कि इस नदी के किनारे गाजियाबाद का जो भी गांव बसा हुआ है वो शाम होते ही नदी के किनारे जाने से डरते हैं।

इसे भी पढ़ें:हेलीकॉप्टर से भारत के इन शहरों का अद्भुत नजारा आप भी देखें

सिटी फॉरेस्ट

Ghost Places In Ghaziabad city forest

गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट भी भुतहा जगह में शामिल है। इस फारेस्ट को लेकर कहा जाता है कि किसी समय यहां राजा-महाराज शिकार करते थे। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में इसी जंगल में अपराधी को रखा जाता था। इस दौरान कई लोगों में अत्याचार से आत्महत्या भी कर ली थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय इस जंगल से रोने और चिल्लाने की आवाज आती रहती है। इसके अलावा गाजियाबाद में मौजूद फीनिक्स शू फैक्ट्री भी एक डरावनी जगह है।(हैदराबाद की डरावनी जगहें)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,themepack)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।