Holi पर मथुरा की केवल इन 3 जगहों पर चले जाएं, ट्रिप हो जाएगा पूरा

इस समय लाखों लोग होली का त्योहार मनाने के लिए मथुरा जाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कम छुट्टी होने के कारण वे जल्दी ट्रिप पूरी करके वापस लौटना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें मथुरा की केवल खास और प्रसिद्ध जगहों पर जाने का ही मौका मिल पाएगा। इसलिए वह ऐसी लोकेशन सर्च कर रहे हैं, जो मथुरा की सबसे खास है। यहां की होली अपनी भव्यता और अनोखी परंपराओं के लिए जानी जाती है। इसलिए होली के समय यहां की कुछ जगहों पर खास आयोजन होता है। यहां लट्ठमार होली, फूलों की होली और रंगों की होली का विशेष आयोजन होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
मथुरा की 3 सबसे अच्छी जगहें
बांके बिहारी मंदिर- अगर आप होली पर मथुरा जा रहे हैं, तो आपकी लिस्ट में बांके बिहारी मंदिर जरूर होना चाहिए। इस मंदिर में ठाकुर जी के पास प्रसादी में रंग चढ़ाया जाता है, जो सभी भक्तों पर डाला जाता है। ऐसे में लोग इस रंग में रंगने के लिए इकट्ठा होते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप मंदिर में भगवान की मूर्ति पर रंग गुलाल न फेकें। अगर आपको भगवान को रंग लगाना है, तो आप रंग चढ़ा सकते हैं। नंदगांव और बांके बिहारी मंदिर में होली पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। क्योंकि हर कोई रंगों से रंगा होता है।
इसे भी पढ़ें-Ambala To Vrindavan Trip: होली पर अंबाला से वृंदावन के लिए बनाएं रोड ट्रिप, रास्ते में इन जगहों को एक्सप्लोर करें
प्रेम मंदिर
अगर आप मथुरा गए और प्रेम मंदिर देखे बिना वापस आ गए, तो यकीन मानिए आपको अफसोस होने वाला है। यह मथुरा के सबसे खास मंदिरों में से एक माना जाता है। जो भी यहां आते हैं, प्रेम मंदिर जरूर देखकर आते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला इतनी ज्यादा सुंदर है कि आप इससे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। होली पर यहां का माहौल और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। शाम के समय यह मंदिर लाइटों से जगमगाता है। यह होली पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-Holi पर जयपुर से घूमने के लिए यह टूर पैकेज है बेस्ट, नहीं होगा ज्यादा खर्चा
द्वारकाधीश मंदिर
द्वारकाधीश मंदिर में होली का उत्सव बेहद खास और भव्य तरीके से होता है। यह भी मथुरा की सबसे सुंदर जगह में से एक है। इसलिए यहां आने वाले लोग, इस मंदिर के दर्शन करके जरूर जाते हैं। प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ-साथ फूलों से होली खेली जाती है। इसके साथ ही मंदिर में होली से जुड़े भजन और कीर्तन होते हैं। यह परिवार के साथ घूमने लिए अच्छी जगहों में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।