ठंडी-ठंडी मिष्टी दोई गर्मी में देगी आपको राहत

गर्मी में ठंडी-ठंडी मिष्टी दोई खाना हर किसी को पसंद है। लेकिन बाजार में मिलने वाली मिष्टी दोई को कोई भरोसा नहीं। इसलिए गर्मी में घर पर मिष्टी दोई बनाकर खाएं। 
Updated:- 2018-04-09, 15:23 IST
mishti doi for summer main

गर्मी में ठंडी-ठंडी मिष्टी दोई खाना हर किसी को पसंद है। लेकिन बाजार में मिलने वाली मिष्टी दोई का कोई भरोसा नहीं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट हेल्दी हो यह जरूरी नहीं। वैसे भी बाजार से खरीद कर कोई भी जीच रोज नहीं खानी चाहिए। क्योंकि बाजार में मिलने वाली चीजें हेल्दी नहीं होती हैं। ऐसे में क्या किया जाए? 

ऐसे में तो घर पर ही आप चीजों को बनाकर खाएं। 

लेकिन कैसे? क्योंकि मिष्टी दोई तो बंगाली डिश है जिसे घर पर बनाना हर किसी को नहीं आता है। दरअसल हर स्‍टेट की अलग अलग रेसिपीज होती हैं और किसी को बनाने का एक अलग अंदाज होता है।  खासकर बंगाली डिशेस  का फ्लेवर और प्रोसेस बहुत ही अलग होता है, मगर ऐसी कोई ि‍डिश नहीं होती जिसे घर पर नहीं बनाया जा सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मिष्टी दोई को घर पर किस तरह आसानी से बनाया जा सकता है। 

क्या है मिष्टी दोई

मिष्टी दोई एक तरह की मीठी दही है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे व्रत में भी खाया जा सकता है और किसी भी शुभ कार्यों में इसे जरूर खरीदा जाता है। जिसके कारण बाजार में इसकी काफी मांग होती है। लेकिन इसे आप घर पर भी बना सकती हैं। घर पर बनाने के लिए कम से कम 10-12 घंटों का समय लगता है। लेकिन घबराने की बात नहीं है। भले ही इसे बनाने में समय लगता है लेकिन इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

mishti doi for summer in

गर्मी के लिए फायदेमंद है मिष्टी दोई

  • इसे गर्मी में खाने के कई सारे फायदे होते हैं। इसमें दही होता है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। 
  • इसमें दूध होता है जिससे आपके शरीर को जरूरी विटामिन्स मिल जाते हैं। 
  • इसमें चीनी होती है जो आपको एनर्जी देती है। 
  • तो अब देर किस बात की है। इस लेख में इसकी बनाने का तरीका जानें और आज ही इसे घर पर बनायें। 

जरूरी चीजें

  • दूध - 750 मिलीलीटर चीनी 
  • 7½ टेबिल स्पून पानी 
  • ¼ कप ताजा दही 
  • ½ कप कटे हुए बादाम 
  • गार्निशिंग के लिए एल्युमिनियम फॉइल 

mishti doi for summer in

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक गर्म पैन में दूध डालें। फिर इस दूद को तब तक उबालें जब तक कि या आधा ना हो जाए। 
  • फिर इसके बाद चीनी को एक गर्म पैन में धीमी आंच में गर्म करें। चीनी को ब्राउन होने तक गर्म करें। जब चीनी चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • अब दूध में चाशनी को मिलकार पकाएं। जब दूध में चाशनी अच्छे से मिल जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • जब यह दूध ठंडा हो जाए तो इसमें दही मिला लें। 
  • इसके बाद इन्हें छोटे सर्विंग मटको में डालें। 
  • फिर इन मटको को एल्युमिनियम फॉइल से कवर कर फ्रिज में रख दें।
  • अब रोज एक मटका दही खाएं और गर्मी में खुद को हेल्दी रखें। 

इन चीजों का रखें ध्यान 

  • मिष्टी दही के लिए हमेशा ताजा दही का ही इस्तेमाल करें। 
  • दही खट्टी ना हो। 
  • दूध में दही को मिलाने के बाद अच्छे से मथे ताकि किसी तरह की कोई गुठले न बनें। 

तो इस तरह से घर पर मिष्ट दोई को बना कर रख लें और रोज खाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।