Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

आपकी माइक्रोवेव प्लेट पर भी हैं खाने के जिद्दी निशान? बिना रगड़े ये सूती कपड़ा मिनटों में गायब करेगा सारा पीलापन

यदि आपके माइक्रोवेव प्लेट के जिद्दी निशानों को दूर करना चाहती हैं तो यहां दिए कुछ तरीके इसे साफ करने में आपके बेहद काम आ सकता है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-01-07, 18:30 IST
microwave glass clean

ज्यादातर घरों में महिलाएं खाना पहले बनाकर रख देती हैं और अपना काम जल्दी खत्म करके फिर रेस्ट करती हैं और जब खाना चाहिए तो उस वक्त वे माइक्रवेव से खाना गर्म करके उसे खा लेते हैं, लेकिन माइक्रोवेव की प्लेट पर  इसके चलते जिद्दी निशान लग जाते हैं और वे नहीं हटते। जब हम सफाई करते हैं तो हम अंदर से माइक्रोवेव को तो साफ कर देते हैं, लेकिन प्लेट को साफ करना भूल जाते हैं। ऐसे में बता दें कि माइक्रोवेव पर लगे जिद्दी निशान को हटाने में यहां दिया गया घोल आपके बेहद काम आ सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माइक्रोवेव प्लेट को साफ करने में कौन-से तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

माइक्रोवेव की प्लेट को कैसे साफ करें?

  • सबसे पहले एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच सफेद सिरका या नींबू का रस मिलाएं। सिरका और नींबू चिकनाई को काटने में मास्टर होते हैं। 

microwave clean (3)

  • अब आप सफाई के लिए हमेशा मुलायम सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि खुरदरे कपड़े या जूने का इस्तेमाल न करें, वरना कांच पर बारीक खरोंचें पड़ सकती हैं। अब आप सूती कपड़े को पानी में डुबाएं, फिर उस कपड़े को प्लेट पर बिछा दें। 15 मिनट बाद कपड़े से हल्के-बल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा करने से समस्या को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - गंदा पानी पीकर इंदौर में गई जान! कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मौत का प्याला? ऐसे चेक करें Water पीने लायक है या नहीं

  • इससे अलग आप सूती के कपड़े को उंगली पर लपेटकर प्लेट के किनारों और बीच के खांचों को अच्छे से साफ करें, जहां गंदगी जमी होती है। ऐसा करने से गंदगी को भी आसानी से निकाला जा सकता है। 

microwave plate clean

  • सफाई हो जाने के बाद एक दूसरे सूखे सूती कपड़े से प्लेट को तुरंत पोछें। इससे पानी के धब्बे प्लेट पर नहीं बनेंगे और कांच बिल्कुल नए जैसा चमकने लग जाएगा, इस प्रक्रिया को बफिंग कहा जाता है।
  • प्लेट के साथ-साथ माइक्रोवेव के अंदर लगे उस प्लास्टिक रोलर को भी उसी सूती कपड़े से साफ करें, जिस पर प्लेट घूमती है। अक्सर प्लेट की खराबी या शोर का कारण यही गंदगी होती है। ऐसे में इस  आवाज को नजरअंदाज न करें।

नोट - अगर प्लेट बहुत ज्यादा चिपचिपी है, तो कपड़े से पोछने से पहले उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा का छिड़काव दें, फिर गीले सूती कपड़े से रगड़ें। सारा पीलापन तुरंत निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें - Strict Account Settings: अब साइबर ठगों की हर चाल होगी फेल, WhatsApp के इस नए फीचर को एक्टिवेट करते ही आपका अकाउंट होगा सुपर सुरक्षित

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।