महाराष्ट्र में इस समय बारिश से हाल-बेहाल हो गया है, लेकिन फिर भी पर्यटकों का यहां आना कम नहीं हुआ है। लोग बारिश में भी यहां ज्यादा से ज्यादा घूमने जा रहे हैं। कई लोग यहां घूमने के लिए बारिश का ही इंतजार करते हैं, क्योंकि मौसम खूबसूरत और ठंडा हो जाता है। वह छाता लेकर टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमने के लिए तैयार है। उनका मानना है कि बारिश में भी मुंबई खूबसूरत लगती है। लेकिन बारिश में महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां बच्चों के साथ जाना सेफ नहीं होगा। इस समय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की कई जगहों पर तेज बारिश और आंधी-तुफान का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर आप बच्चों के साथ घूमने जाती हैं, तो बच्चे भीगने से बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा मौसम की वजह से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बच्चों के साथ बारिश में घूमने से बचना चाहिए।
पिछले साल ही लोनावला में झरने के पास घूमने गए लोगों की पानी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई थी। बारिश के समय झरने का पानी बहुत ज्यादा तेज हो जाता है। जिसमें खतरे की समस्या ज्यादा होती है। लोग झरने के पानी में नहाने जाते हैं और पैर फिसलने या अचानक पानी का बहाव तेज होने से हादसा हो जाता है। अगर आप लोनावला घूमने जा रही हैं और बारिश ज्यादा हो रही है, तो पानी वाली जगहें जैसे झरनों पर जाने से बच सकती हैं। यह लोनावला की फेमस जगहों में से एक माना जाता है, लेकिन आपको यहां अधिक बारिश में जाने से बचना चाहिए। अगर आप जा रहे हैं, तो झरने से दूर रहे
इसे भी पढ़ें-मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
यह किला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह पहाड़ी किला है, जहां पहुंचने के लिए लोग ट्रैकिंग करते हैं। बारिश के समय लेकिन इस पहाड़ी पर ट्रैकिंग करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप बच्चों के साथ महाराष्ट्र घूमने जा रही हैं, तो बारिश के समय कोशिश करें कि ऐसी जगहों पर जाएं, जहां खतरे की संभावना कम हो और सहायता भी आसानी से मिल सकें। ऊंचाई वाली जगहों पर दुर्घटना होने पर जल्दी मदद मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आप महाबलेश्वर जाने का प्लान बना रही हैं, तो यहां के मौसम के बारे में भी पहले ही जानकारी ले लें। क्योंकि, बच्चों के साथ यहां पहुंचना भी खतरनाक हो सकता है। बारिश के मौसम में यहां की सड़कें फिसलन वाली हो जाती है। मंदिर ऊंचाई पर स्थित है और बारिश के मौसम में यहां का नजारा खूबसूरत होता है। लेकिन छोटे बच्चों की सेफ्टी के मामले में यह सही नहीं हो सकता। अगर आप सेफ जगहें ढूंढ रही हैं, तो कोशिश करें कि पहाड़ी जगहों पर जाने से बचें। यहमुंबई के पास फेमस जगहोंमें से एक है, लेकिन सेफ्टी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।