Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

महाशिवरात्रि के दिन देश के किन मंदिरों में मिलती है सबसे ज्यादा भीड़, दर्शन से पहले जान लें

महाशिवरात्रि के पर्व को कई लोग शिव-विवाह के रूप में भी मनाते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए ज्यादा खास होता है।
Updated:- 2025-02-24, 11:25 IST
maha shivratri 2025 most crowded shiva temples in india

भारत की पवित्र भूमि का अपना अलग महत्व है। इस पवित्र भूमि पर देवी-देवताओं की अनोखी कहानियां पढ़ने को आपको मिल जाएंगी। यही कारण है कि भारत में लोगों को मंदिरों से बहुत ज्यादा लगाव होता है। हर मंदिर का एक अलग महत्व है। भोलेनाथ के इन मंदिरों का हजारों सालों पुराना इतिहास यह दर्शाता है कि लोगों को उनके प्रति कितनी ज्यादा श्रद्धा है। लोग कई वर्षों से इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के ऐसे भोलेनाथ के मंदिर के बारे में जानकारी देंगे, जहां महाशिवरात्रि के दिन बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार इन मंदिरों के बारे में जान लें।

काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)

maha shivratri 2025 most crowded shiva temples in india1

इस लिस्ट में सबसे पहले आप काशी विश्वनाथ मंदिर को ले सकते हैं। यहां आप किसी भी दिन चले जाएं, आपको बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में दर्शन के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। यह मंदिर भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह भोलेनाथ के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन कर आएं सूरत के इन शिव मंदिरों के दर्शन, होंगी मुरादें पूरी

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन, मध्य प्रदेश)

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन, मध्य प्रदेश)

इसके बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और चमत्कारी मंदिर के रूप में महाकालेश्वर मंदिर को माना जाता है। यह मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाशिवरात्रि के दिन यहां आपको भोले बाबा के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। इस मंदिर में लोग भस्म आरती देखने आते हैं। इस आरती के समय भीड़ ज्यादा रहती है। यह भोलेनाथ के फेमस मंदिर में से एक है।

सोमनाथ मंदिर (गुजरात)

maha shivratri 2025 most crowded shiva temples in india22

महाशिवरात्रि पर अगर आप गुजरात में घूमने के लिए भोलेनाथ के ऐतिहासिक मंदिर में जाना चाहते हैं, तो सोमनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भक्तों की गहरी श्रद्धा के लिए भी जाना जाता है। यह मंदिर भी भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से पहला स्थान प्राप्त है। महाशिवरात्रि पर यहां भी भीड़ बहुत ज्यादा रहती है।

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।