LPG की किल्लत के चलते अब ट्रेन में भी खाना मिलना हो सकता है मुश्किल, लंबे सफर में बुक करना चाहती हैं भोजन, तो ये नए जुगाड़ जान लें

LPG सिलेंडर की किल्लत से इस समय लोग इतना ज्यादा परेशान हो गए हैं कि अब उन्हें ब्लैक में भी गैस नहीं मिल रही। हैरानी वाली बात यह है कि लोग ज्यादा पैसे देकर भी गैस खरीदने के लिए तैयार है, फिर भी कोई देने को तैयार नहीं है। एक तरफ सरकार कह रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ आम लोग गैस की वजह से परेशान नजर आ रहे हैं। हालात यह है कि अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी खाना मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या बंद जाएगी रेलवे में खाने की सुविधा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे भी अब अस्थाई रूप से ट्रेनों के कैंटीन में बनने वाले खाने को बेचने पर रोकने का विचार कर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जिन यात्रियों ने ट्रेनों में पहले से ही भोजन की प्री-बुकिंग करवाई है, उसका उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा, लेकिन खाना नहीं मिल पाएगा, इसपर विचार हो रहा है।
आईआरसीटीसी ने उन वेंडर्स से आग्रह किया है कि खाना बनाने के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। एलपीजी की जगह की जगह अगर दूसरे ऑप्शन देखते हैं, तो इसे बंद नहीं करना होगा। लाइसेंसधारी वेंडर्स को इस तरह खाना पकाने के लिए कहा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे के पैंट्री कार में यात्रियों के लिए ज्यादातर खाना गर्म किया जाता है। हालांकि, LPG बेस की सप्लाई बाधित होती है, तो भोजन तैयार करने में दिक्कत हो सकती है।

ट्रेन में खाना नहीं मिले तो क्या करें?
- लोकेशन से पहले ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर करें- ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का ऑप्शन होता है। इसमें आप आने वाले स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही खाने की बुकिंग कर सकती हैं। ऑनलाइन फूड ऐप यूज कर सकती हैं।
- स्टेशन पर मिलने वाला पैक्ड फूड लें- पहले ही जानकारी यह मिल रही है कि ट्रेन में खाना मिलना मुश्किल हो सकता है, तो आप स्टेशन से ही खाना ले सकती हैं। स्टेशन पर खाने-पीने के ऑप्शन मिलते हैं। आप अपने बैग में इस तरह का खाना लेकर जाएं, जो जल्दी खराब न होते हों। यह भी सफर में काम आएंगे।
- यात्रा से पहले कुछ ड्राई फूड साथ रखें- यात्रा से पहले ड्राई फूड अपने साथ रखना बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह के खाना जल्दी खराब नहीं होते हैं, इसलिए लंबे सफर में आप कोशिश करें कि एक बैग खाने का अलग से रखें। इससे आपको पता रहता है कि आपके पास खाने की क्या-क्या चीजें हैं।
इसे भी पढ़ें- आप भी चलती ट्रेन में कर सकते हैं ऑनलाइन खाना ऑर्डर, बस करना होगा ये उपाय
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।