इस ट्रेन में बैठें और एक साथ करें 3 देश की यात्रा, इसे कहते हैं दुनिया की सबसे लंबी रेल यात्रा

अगर आप ट्रैवल लवर है, तो आपको ट्रेन से सफर करना काफी पसंद होगा। देखा जाए, तो ट्रेन कम बजट वाले यात्रियों के लिए सबसे सुगम साधन मानी जाती है। लेकिन क्या हो जब आप एक ही ट्रेन से 3 देशों की यात्रा कर पाएं।
आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ऐसा संभव है। कुछ ऐसी ट्रेन हैं, जो आपको एक साथ 3 देशों का नजारा देखने का मौका देती हैं। आप इनसे तीन देशों की यानी हजारों मील की दूरी कर सकते हैं।
किस ट्रेन से कर सकते हैं तीन देशों की यात्रा
ट्रांस-साइबेरियन रेलवे (Trans-Siberian Railway Network) के नाम से फेमस ट्रेन कुल 10,214 किमी की दूरी तय करते हुए आपको 3 देशों की यात्रा करवाएगी। ये ट्रेन रूस की राजधानी मॉस्को से पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) तक जाती है। (देश में 5 अंकों का ही ट्रेन नंबर क्यों होता है?)
इसे दुनिया का सबसे बड़ा रेल सफर कहा जाता है। क्योंकि इतना लंबा सफर किसी भी देश में ट्रेन के द्वारा नहीं किया जाता है। साथ ही, आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि इतना लंबा सफर, ये ट्रेन 7 दिन 20 घंटे 25 मिनट में कर लेती है।
इसे भी पढ़ें- जानिए भारतीय ट्रेन में क्यों होते हैं नीले, लाल और हरे रंग के कोच
इस ट्रेन का इतिहास
परिवहन के इतिहास में ट्रेन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस ट्रेन का निमार्ण 1891 में शुरू हुआ था। इसे पूरा होने में कुल 25 साल का समय लगा और यह 1916 में बनकर तैयार हुआ। (लोकल ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे पता करें)
इन 3 देशों का सफर
यह ट्रेन 3 देशों से होते हुए गुजरती है, जिसमें मॉस्को - व्लादिवोस्तोक, मॉस्को - उलानबातर, मॉस्को - बीजिंग शामिल है। इसके रास्ते में किल 18 स्टेशन आते हैं। इसमें यात्रा करते समय आपको पहले ही डिसाइन करना होगा कि आपको कहां उतरना है।
फिर रूट के हिसाब से आपको वीजा लेना होगा। मान लीजिए की आप रूस से यात्रा शुरू कर रहे हैं और आप चीन जाना चाहते है, तो इसके लिए आपको रूस और चीन के लिए वीजा खरीदना होगा। साथ ही, टिकट मॉस्को के रेलवे स्टेशन या फिर ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को ट्रेन में ट्रैवल करने पर मिलते हैं ये 5 फायदे
तीन देशों की यात्रा की टिकट (trans-siberian railway tickets)
मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक 3 श्रेणी के टिकट का प्राइस 175 डॉलर यानी भारतीयों के हिसाब से 13,982 रुपये है। ये पहली श्रेणी यानी पहले रूट का प्राइस है।
इसके बाद दूसरे रूट के लिए टिकट की कीमत $213 यानी 17018 रुपये है। साथ ही, ट्रेन में आपको एयर कंडीशनिंग, रेस्तरां, बिस्तर, बिजली, बार, सीट में ध्वनि प्रणाली आदि। एक निजी लक्जरी कमरा भी उपलब्ध है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।