इस गर्मी तीर्थन वैली घूमने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कुछ जरूर बातें

गर्मी की शुरुआत हो चुकी हैं। गर्मी के दिनों में ठंडी जगह घूमने का एक अलग ही आनंद होता है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से करीब कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं तो आपको तीर्थन वैली जरूर जाना चाहिए। कई लोग बिना किसी जानकारी के तीर्थन वैली चले जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप तीर्थन वैली जाते समय किन बातों का ध्यान रख सकती हैं।
तीर्थन घाटी क्यों प्रसिद्ध है
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां एक बारे आने के बाद आपका भी जाने का मन नहीं होगा। ऐसे में अगर आप तीर्थन वैली घूमने जा रही हैं तो कुछ बातें जान लें।
तीर्थन वैली जाने से पहले जान लें ये बातें

- यहां सालो भर ठंड होती हैं। अगर आप जून के महीने में भी जा रही हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं।
- तीर्थन वैली घूमने जाने से पहले आपको यहां होम स्टे की बुकिंग कर लेनी चाहिए।
- तीर्थन वैली घूमने जाने से पहले जान लें यहां कौन- कौन से मुख्य स्थल है जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
- बजट यात्रा करने के लिए यह ट्रिप परफेक्ट है।
- रोला गांव घूमना ना भूलें यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो इस खास जगह पर जाना न भूलें
तीर्थन घाटी में घूमने की जगहें
तीर्थन घाटी में जंगली घाटी में एक एक खूबसूरत झरना देखने को मिलेगा। इसके अलावा जालोरी पास और सेरोलसर लेक भी आपको जरूर जाना चाहिए। यहां सालों भर आपको बर्फ देखने को मिलता है। तीर्थन वैली जाने का सबसे सही समय मार्च से जून के बीच होता है। ऐसे में अभी के समय आपको यहां काफी हरियाली देखने को मिलने वाला है। ठंड के दिनों में काफी जगहों पर जाना संभव नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- भारत के किस शहर को कहते हैं वाइन कैपिटल और क्यों, जानें यहां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।