Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

विदेश में भी स्थित हैं कई प्रसिद्ध मंदिर, जानें इनके बारे में

क्‍या आपको पता है कि हमारे देश के अलावा विदेशों में भी हिन्‍दू देवी-देवताओं के कई मंदिर स्थित हैं? अगर आपको इनके बारे में नहीं पता तो चलिए हम आापको बताते हैं।
Updated:- 2020-07-06, 14:14 IST
these foreign temples main

हमारा देश आस्‍था का केन्‍द्र है और यही वजह है कि यहां हिन्‍दू देवी-देवताओं के कई विशाल मंदिर स्थित हैं। यहां आस्‍था का ऐसा माहौल है कि हर गली-मुहल्‍ले में आपको मंदिरों के दर्शन होंगे। लेकिन क्‍या आपको पता है कि विदेशी धरती पर भी कई ऐसे मंदिर हैं जिन्‍हें दुनियाभर में मान्यता प्राप्‍त है। जी हां, मान्यता रखने वाले मंदिर सिर्फ भारत में नहीं हैं विदेशों में भी हैं। इनमें से कुछ मंदिर ऐसे कमाल के बन हुए हैं कि लोग सिर्फ उसे देखने जाते हैं। तो चलिए विदेशी धरती पर बसे इन आस्था के केन्‍द्रों के बारे में जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2020: आखिर क्यों होती है सावन में इन कामों को करने की मनाही, जानिए

मुरुगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया

भगवान मुरुगन का यह भव्‍य मंदिर ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित है। इसे हिल्स पर बनाया गया है क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान मुरुगन पहाड़ों का देवता है। इस मंदिर को 'सिडनी मुरुगन' नाम से भी जाना जाता है। सिडनी में बसा यह मंदिर हिन्दू धर्म वालों के लिए आस्था का केन्‍द्र है।

know about these hindu temples  in foreign inside

अंगकोर वाट, कंबोडिया

भगवान विष्णु का यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। इस मंदिर को बारहवीं शताब्दी में खेमर किंग सूर्यवर्मनम ने बनवाया था। मंदिर की मान्यता के कारण इसे युनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है।

these hindu temples  in foreign inside

 

मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका

मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका के एक गांव, मुन्नेश्वर, में स्थित है। यहां शिव (जानें, किन्नर कैलाश के बारे में) के साथ देवी काली का भी मंदिर है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित है और इस मंदिर में श्रीलंका और भारत के लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अगर इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो इसे रामायण काल से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इस मंदिर परिसर में 5 मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर भगवान शिव का मंदिर है।

 

सागर शिव मंदिर, मॉरिशस

मॉरिशस में स्थित यह मंदिर वहां रहने वाले हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण साल 2007 में किया गया था। इस मंदिर प्रागंण में भगवान शिव (बाबा नगरी के बारे में जानें) की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा स्‍थापित है।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल 

काठमांडू में बागमति नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में भगवान शिव के एक रूप पशुपति की पूजा की जाती है। युनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है।

about these hindu temples  in foreign inside

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में स्थित प्रम्बानन मंदिर को नौवीं शताब्दी में बनाया गया था और यह यहां का सबसे बड़ा मंदिर है। यह ना सिर्फ इंडोनेशिया बल्कि साउथ एशिया का भी सबसे बड़ा मंदिर है। इसे युनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट माना जाता है।

बाप्स श्री स्वामीनारायण मंदिर, यूनाटेड स्टेट्स

भगवान स्वामीनारायण का यह यह मंदिर ब्रिटेन का पहला हिन्दू मंदिर है। बहुत ही पारंपरिक तरीके से बने इस मंदिर का कार्यभार बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण नामक संस्था संभालती है।

temples  in foreign inside

रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया

यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालमपूर में स्थित है। मलेशिया सरकार ने साल 2012 में मंदिर और आस-पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन करता है।

कटास राज मंदिर, पाकिस्तान

कटास राज मंदिर पाकिस्तान में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित है। यह मंदिर चकवाल गांव से लगभग चालीस किलोमीटर की दूरी पर कटस में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी से नौवीं शताब्दी के बीच करवाया गया था। यह माना जाता है कि महाभारत काल में भी यह मंदिर था। पांडवों की इस मंदिर से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं।

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, यूनाइटेड स्टेट्स

यह मंदिर यूनाटेड स्टेट्स के जार्जिया में स्थित है। दक्षिण भारतीय कलाकृति से सजे इस मंदिर का निमार्ण 1990 में करवाया गया था। इसमें दो मंदिर हैं, एक भगवान वेंकेटेश्वर का और दूसरा भगवान शिव का।

इसे जरूर पढ़ें: बिहार में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह हैं, जानें इनके बारे में

भले ही आपने बहुत से मंदिर देखे होंगे लेकिन अगर मौका लगे तो विदेशों में स्थित इन मंदिरों को एक बार जरूर देंखे। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

Photo courtesy- (media-cdn.tripadvisor.com, lh3.googleusercontent.com, history.com, wikimedia.org, welcomenepal.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।