Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

जानिए नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स

भारत का पड़ोसी नेपाल बेहद ही खूबसूरत देश है। इससे जुड़े ऐसे कई इंटरस्टिंग फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में आपको एक बार अवश्य जानना चाहिए।  
Updated:- 2023-04-22, 10:00 IST
about some amusing facts of nepal

नेपाल एक बेहद ही खूबसूरत देश है। जहां पर अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने और प्रकृति के करीब कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं। यह देश ना केवल भगवान बुद्ध का घर था, बल्कि यह वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों का निवास स्थान भी रह चुका है। इतना ही नहीं, इसमें कई यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी हैं, जिन्हें देखने का अपना एक अलग ही आनंद है।

हालांकि, नेपाल के बारे में जानने के लिए बस इतना ही नहीं है। यकीनन इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। लेकिन इसके साथ-साथ इस देश से जुड़े कुछ फैक्ट्स व्यक्ति को और भी अधिक अचंभित करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेपाल से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद अच्छे लगेंगे-

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियां

amazing facts about nepal

नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर कई पर्वत चोटियां स्थित हैं। इसमें सबसे अधिक आश्यर्चजनक बात यह है कि पूरे विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में ही स्थित हैं। इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

मौजूद है सबसे गहरी घाटी

amazing facts about nepal in hindi

आमतौर पर नेपाल के पर्वत हमेशा ही दुनिया में लोगों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि नेपाल ऊंचाई और गहराई दोनों में एक बेहतरीन क्षेत्र है। यहां पर 4,375 मीटर गहरी काली गंडकी घाटी है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे गहरी घाटी कहा जाता है। यह घाटी काली गंडकी नदी द्वारा बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:Red, Pink, Blue रंगों पर ही क्यों रखे गए हैं दिल्ली मेट्रो के नाम? आइए जानते हैं

नहीं मनाया जाता स्वतंत्रता दिवस

हम सभी अपना स्वतंत्रता दिवस बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। जी हां, नेपाल दक्षिण एशिया के सबसे पुराने देशों में से एक है, लेकिन फिर भी यह देश कभी किसी अन्य देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा। ऐसे में जब इस पर कब्जा ही नहीं हुआ तो आजादी का कोई सवाल ही नहीं रहा। इसलिए, वहां पर स्वतंत्रता दिवस भी नहीं मनाया जाता है। लेकिन हां, इस देश में 20 सितंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है।(केवल 15 हजार में घूम आएं नेपाल)

महिलाओं को मिलती है विशेष छूट

nepal interesting facts

नेपाल दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं को कई तरह ही छूट मिलती है। यहां पर एक महिला एक ही समय पर कई पुरुषों के साथ विवाह का संबंध रख सकती हैं। नेपाल देश में यह पूरी तरह से मान्य है।

कुंवारी लड़कियों की पूजा का रिवाज

नेपाल में कुंवारी लड़कियों की पूजा करने की परंपरा है। यहां तक कि इस देश में एक कुमारी मंदिर भी है, जिसकी लोगों के बीच बहुत अधिक मान्यता है। दरअसल, इसके पीछे भी एक किस्सा है। एक बार नेपाल में बहुत ही भीषण भूकंप आया था जिससे पूरा नेपाल ही क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन कुमारी देवी के मंदिर के आसपास की जगह को किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई। इसके बाद से ही वहां पर नवरात्र के समय कुंवारी लड़कियों का पूजन किया जाने लगा।(नेपाल की ये 5 चीजें देखें बिना वापस ना लौटना)

इसे भी पढ़ें:Personal Experience: दिल्ली से अल्मोड़ा और नैनीताल में 3 दिन घूमने का प्लान ऐसे बनाएं

समय में है पीछे

समय के मामले में नेपाल दुनिया के अन्य देशों से थोड़ा पीछे है। दरअसल, नेपाल का समय टाइमजोन के हिसाब से नहीं चलता है, बल्कि माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है। जिसके कारण यहां का समय यूटीसी अर्थात् विश्व मानक समय से करीबन 45 मिनट पीछे है। ऐसे में अगर आप नेपाल जाते हैं तो आपको वहां पर अपनी घड़ी 45 मिनट पीछे करनी होगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।