Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

भारत के इस अद्भुत गांव में सांपों के संग रहते हैं लोग, जानिए क्या है रहस्य  

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोग सांपों के साथ रहते हैं और उन्हें इन सांपों से डर भी नहीं लगता है। चलिए जानते हैं कि यह गांव कहां पर है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-11, 16:18 IST
facts about shetphal village where snakes and humans live together

भारत में कला और संस्कृति दोनों का मेल देखने को मिलता है। शहरों से लेकर गांव तक आपको अलग-अलग संस्कृति देखने को मिलेगी। भारत के हर गांव की अपनी अलग-अलग कहानी है और कुछ गांव तो ऐसे हैं, जिनके रोचक तथ्यों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां पर लोगों को सांप से डर नहीं लगता है और लोग सांपों के साथ रहते भी हैं। 

कहां है यह अनोखा गांव? 

यह गांव महाराष्ट्र में पूणे से लगभग 200 किमी दूर शोलापुर जिले में स्थित है जिसका नाम शेतपाल है। इस गांव में लोग सांपों से नहीं डरते हैं और अपने घरों में सांपों को रहने भी देते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि लोग किसी दूसरे सांप नहीं बल्कि जहरीले सांप कोबरा को भी अपने आसपास रहने देते हैं। इस गांव में सांपों की आवाजाही पर रोक तक नहीं है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत की वो ऐतिहासिक जगहें, जिनके बारे में नहीं जानती होंगी आप!

पालतू जानवरों की तरह रहते हैं सांप 

shetphal village where snakes and humans live together

इस गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह खुलेआम घूमते हैं और यहां कोबरा सांपों की प्रतिदिन पूजा की जाती है। सिर्फ यही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि 2,600 से अधिक ग्रामीणों को सांपों से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता और न ही यहां के लोग सांपों को डर के मारे मारते हैं।(गुजरात की भुतहा जगहें)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक इस गांव में सांप के किसी को काटने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां पर सांप घरों के साथ ही स्कूलों के अंदर भी चले जाते हैं और बच्चे भी इन सांपों से नहीं डरते हैं। 

 इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल की इन अनसुनी जगहों के बारे कितना जानते हैं आप

गांव के लिए घर में भी बनाते हैं जगह 

इस गांव में लोग अगर नए घर को बनवाते हैं, तो वह सांपों के लिए भी घर में एक छोटी जगह बनवाते हैं। इस जगह को देवस्थानम का नाम दिया जाता है। माना जाता है कि घर में इन जगहों पर आकर ही सांप बैठते हैं।(आगरा की इन भुतहा जगहों पर कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा, जानें क्यों?)

यहां पर सांप लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, इस गांव में आने वाले डरते हैं तो उनको सलाह दी जाती है कि वह अपने साथ अंडा या फिर दूध लेकर आएं।  

तो ये थी जानकारी भारत के एक अनोखे गांव से जुड़ी हुई। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।