कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर मौजूद पर्यटन स्थल पूरे विश्व में जाने जाते हैं, यही वजह है कि यहां पर सैलानियों का तांता लगा रहता है। यहां श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। लेकिन इन खूबसूरत जगहों के बीच यहां पर में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जिन्हें कश्मीर की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। कश्मीर की इन जगहों पर कुछ ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिस कारण अब ये जगहें पूरी तरह से वीरान हो गई हैं। इन जगहों पर अक्सर लोग जाने से बचते हैं, लेकिन अगर कोई चला भी जाए तो उसे असामान्य अनुभव महसूस होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कश्मीर की सबसे भूतिया जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इस राज्य की सबसे खतरनाक जगहों में गिना जाता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं, इन डरावनी जगहों के बारे में-
भूतिया पेड़-
आपने दुनिया भर में भूतिया पेड़ों की कहानियां जरूर सुनी होंगी। ऐसा ही एक पेड़ श्रीनगर से गुरेज घाटी के रास्ते के बीच में मौजूद है। बता दें, कि स्थानीय लोग इस पेड़ को भुतहा पेड़ बुलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस पेड़ को अमावस्या के दिन छूने की कोशिश करता है, उसे पेड़ पर मौजूद आत्मा जकड़ लेती है।
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका कोई भी सबूत नहीं है। डर की वजह से कोई भी स्थानीय निवासी इस पेड़ के आसपास नहीं भटकता है।
भटकता जिन-
जिन का नाम आपने पहले भी कहानियों में जरूर सुना होगा, लेकिन ये किस्सा काफी अलग है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीनगर में एक जिन शादीशुदा महिला के प्यार में पड़ गया था, जिस कारण उस जिन ने महिला को अपने वश में कर लिया। जिस वजह से महिला अपने पति से नफरत करने लगी थी और उसे अपने से दूर करना चाहती थी। महिला की अजीबोगरीब हरकतों को देखने के बाद उसका पति उसे ठीक करने के लिए तांत्रिक के पास लेकर जाता है। तांत्रिक जब जिन को बाहर निकालने की कोशिश करता है, तब जिना महिला के शरीर से निकलने के लिए इंकार कर देता है। हालांकि यह सच है या नहीं इस बात का कोई भी सबूत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- इन थिएटरों से जुड़कर बना है भारतीय सिनेमा का इतिहास, आइए जानें
उधमपुर आर्मी क्वार्टर-
श्रीनगर का एक भूतिया आर्मी क्वार्टर भी काफी चर्चा में रहता है। लोगों ने इस जगह पर कई भूतिया तत्वों को देखने की शिकायत की है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस जगह के भूतों को रात को 1 से 3 बजे तक देखा जा सकता है, इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि यहां पर मौजूद भूत रातों को तेज-तेज शोर भी करते हैं।
कुनन पोशपोरा, जुड़वा गांव-
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कुनन और पोशपोरा नाम के जुड़वा गांव हैं। माना जाता है कि कुछ सालों यहां पर रहने वाली एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, जिसके बाद रेप पीड़िता की मौत हो गई थी। तब से यह माना जाता है कि इन दोनों गांवों में उस लड़की की आत्मा भटकती है। वहां के स्थानीय लोग यह मानते हैं कि उन्होंने कई बार लड़की की रूह को महसूस किया है। यही वजह है कि ये गांव अपनी भुतिया अनुभवों के कारण चर्चा में रहते हैं।
इसे भी पढें- दिल्ली को मिला पहला बटरफ्लाई पार्क का तोहफ़ा, जानें टिकट और घूमने का समय
गावकदल पुल-
यह पुल कश्मीर राज्य के भूतिया स्थानों में से एक है। इसके पीछे माना जाता है कि कई साल पहले यहां पर खूनी हत्याकांड हुआ था। सीआरपीएफ के जवानों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां बरसा दी थीं। स्थानीय लोगों का यह बताया है कि उन्हें यहां पर मरे हुए लोगों की चीखें सुनाई देती हैं।
तो ये हैं कश्मीर की सबसे भूतिया जगहें, जहां आपको जाने से बचना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- wikipedia and google searches
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।