Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:50 AM IST

दिल्ली से लगभग 400 किमी दूर स्थित है यें खूबसूरत जगहें, जून की छुट्टियों में बना लें घूमने का प्लान

दिल्ली से घूमने के लिए जा रहे यात्री ऐसी लोकेशन चुनें, जिसमें उन्हें लंबा जाम में न फंसना पड़े। अगर आपको रास्ते में किसी पहाड़ी जगह पर लंबा जाम देखने को मिलता है, तो कोशिश करें कि होटल लेकर स्टे कर लें और अगले दिन आगे की यात्रा शुरू करें। इससे आपका सफर खराब नहीं होगा।
Updated:- 2026-06-08, 13:13 IST
image

दिल्ली से इस समय हजारों लोग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन उन्हें अच्छी लोकेशन सर्च करने में बहुत मुश्किल आ रही है। इसका कारण यह है कि इस समय अधिकतर टूरिस्ट प्लेसिस पर भीड़ देखने को मिल रही है। सड़कों पर गाड़ियों का लंबा जाम और जगह-जगह लोगों की भीड़ से सुकून वाली जगहें भी शोर-शराबे से भर गई हैं। यही कारण है कि इन समय दिल्ली से हजारों लोग ऐसी डेस्टिनेशन सर्च कर रहे हैं, जहां पहुंचने के लिए लंबा जाम न झेलना पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 400 किमी की दूरी पर स्थित जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

खिरसू

इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, क्योंकि यह एक ऑफबीट हिल स्टेशन है। जो यात्री अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जून में घूमने का प्लान कर रहे हैं, वह यहां आ सकते हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है यह जगह, इस समय भी सबसे कम भीड़ वाली जगह है। ध्यान रखें कि यहां होटल कम हैं। सड़के अच्छी बनी हैं, लेकिन थोड़ी पतली है। हालांकि, गाड़ी आराम से जा सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए पहले आपको पौड़ी और इसके बाद खिरसू पहुंचना होगा।

  • दिल्ली से खिरसू की दूरी लगभग 370 किमी है। पहुंचने में आपको लगभग 7 घंटे का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Offbeat Hill Stations पर भी होने लगी है पर्यटकों की भीड़? दिल्ली से सुकून ढूंढ रहे लोग इस बार यहां जाएं घूमने

Offbeat places near Delhi

पाबो

दिल्ली से घूमने के लिए पाबो भी एक खूबसूरत जगह है। इस जगह के बारे में भी आपको ज्यादा पढ़ने को नहीं मिलने वाला, इसका कारण यह है कि अभी यह टूरिस्ट की नजरों से दूर है। यहां ज्यादा पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए जून में भी आपको यहां कम भीड़ मिलेगी। यहां पहुंचने के लिए सड़क भी अच्छी बनी हुई है। 2 गाड़ियां आराम से निकल जाएगी, इसलिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हालांकि, रास्ते में आपको 16 से 17 किमी तक रास्ता खराब मिलेगा, क्योंकि सड़क पतली हो जाती है। यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है।

  • दिल्ली से पाबो की दूरी लगभग 325 किमी है। यहां आपको होम स्टे और होटल भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Shoja Travel Guide: शिमला-मनाली घूमकर हो गई हैं बोर? एक बार जरूर देखें हिमाचल के इस खूबसूरत गांव का नजारा 

khirsu to pabo places to visit around delhi under 400 km distance must visit in june vacatio

धुरा गांव

दिल्ली से शांत जगह खोज रहे लोगों के लिए धुरा गांव भी बेस्ट है। धुरा पहुंचने में भी आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। यहां आपको होटल और होम स्टे मिल जाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि फेमस टूरिस्ट प्लेसिस के मुकाबले कम हैं। सिर्फ शांति और पहाड़ों की ताजी हवा के लिए लोग फेमस जगहों को छोड़कर यहां आते हैं।

  • दिल्ली से पहुंचन के लिए लगभग 380 से 400 किमी की दूरी तय करनी होगी। खाने-पीने की चीजें यहां ज्यादा महंगी नहीं है।

Less crowded destinations from Delhi

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।