लाडले तैमूर के साथ करीना कपूर और सैफ की स्विटजरलैंड ट्रिप की तस्वीरें हुईं वायरल

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने लाडले तैमूर अली खान के साथ कुछ वक्त पहले केपटाउन में हॉलीडे मनाते नजर आए थे और अब ये पूरा परिवार लंदन के लिए रवाना हो गया है। माना जा रहा है कि यह सेलेब्रिटी फैमिली लंदन में अपना न्यू इयर वैकेशन मनाएगी। इससे पहले क्यूट-क्यूट तैमूर के साथ सैफ और करीना Gstaad में भी नजर आए थे। इन दिनों Gstaad में बिताए यादगार वक्त की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे बिजी रहने वाले कलाकारों में से हैं। दोनों का एक ही मोटिव नजर आता है, जमकर काम करो और जमकर पार्टी करो।
Read more : करीना कपूर और सैफ अली खान केपटाउन में लाडले तैमूर का मना रहे हैं बर्थडे
Gstaad में छोटे नवाब ने लिया ठंड का मजा
एक तस्वीर में छोटे नवाब तैमूर प्यार से अपने पापा की गोदी में चिपके नजर आ रहे हैं। वॉर्म ब्लू जैकेट में तैमूर Gstaad अपने मम्मी-पापा के साथ ठंड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सैफ और करीना विंटर्स के लिहाज से परफेक्ट ड्रेसिंग में नजर आ रहे हैं और उनके स्टाइल में भी किसी तरह की कमी नहीं है। जहां करीना ने ब्लैक फर बूट्स को फ्लॉन्ट किया, वहीं सैफ ने कैप, व्हाइट डैनिम जैकेट और ब्लू जीन्स के साथ काफी इंप्रेसिव दिख रहे थे।
Gstaad स्विटजरलैंड के Berne में एक शांत सा गांव है। यहां के स्की रिजॉर्ट्स दुनियाभर में फेमस हैं। Gstaad स्विटरलैंड के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह अपनी नाइटलाइफ, फाइन डाइनिंग, शॉपिंग और लग्जरी होटलों के लिए जाना जाता है। एल्प्स की पहाड़ियों के बीच यह स्कीईंग के लिए सबसे बड़े इलाकों में शुमार किया जाता है। अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए Gstaad टाइम मैगजीन के 'द प्लेस' में जगह बना चुका है। हर साल यहां दुनियाभर से सेलेब्स और एक्जिक्यूटिव्स छुट्टियां बिताने आते हैं।
Read more : अगर आप हैं सुष्मिता सेन की तरह ट्रैवल के लिए क्रेजी तो जरूर करें इन जगहों की सैर
फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम
साल के आखिर में फुर्सत के लम्हे निकालकर हर कोई अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता है। सैफ और करीना भी खास अंदाज में अपने लाडले तैमूर के साथ लंदन हॉलीडे में बेहतरीन वक्त गुजार रहे हैं।
हॉलीडे के बाद करीना दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार के साथ मेगा फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इसके साथ करीना करण जौहर की मल्टी स्टारर तख्त में भी नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जहानवी कपूर लीड रोल्स में हैं। अगर सैफ की बात करें तो आखिरी बार वह सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म बाजार में नजर आए थे, हालांकि उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अभी कोई कन्फर्म रिपोर्ट नहीं है, लेकिन फैन्स को पूरी उम्मीद है कि सैफ अपनी अगली परफॉर्मेंस से उन्हें जरूर इंप्रेस करेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।