Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

न जलेबी, न गुलाब जामुन; फिर कौन है मिठाई की दुनिया का 'महाराजा'?

King Of Sweets In India: अगर आपसे पूछा जाए, कि फलों का राजा कौन है, तो आपका जवाब आम होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि मिठाइयों का किंग कौन है? अगर नहीं, तो आर्टिकल में जानें नाम।
Updated:- 2026-04-16, 13:48 IST
Which is the king of all sweets in India

Which Sweet Is Known as the King of Sweets: खास मौके पर मिठाई न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। दुनिया भर में स्वीट्स की जितनी वैरायटी नहीं होगी, भारत में उससे कहीं ज्यादा है। मिठाई की चर्चा आते ही सबसे पहले जुबां पर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, छेना, जलेबी और बर्फी का नाम आता है, लेकिन बहुत कम लोगों को इस प्रश्न का जवाब पता होगा कि मिठाइयों का महाराजा कौन है? क्या आपको यह इसकी जानकारी है? अगर नहीं, तो यह लेख में जानें नाम।

मिठाई की दुनिया का राजा कौन है?

how-to-enhance-flavor-of-your-sweets

मिठाई का राजा कौन है, यह सवाल पूछते ही जवाब रसगुल्ला या जलेबी आएगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों में कोई भी नाम नहीं है। किंग ऑफ स्वीट्स का नाम मैसूर पाक है। इसकी खास बात यह है कि यह मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसकी उत्पत्ति मैसूर में हुई थी। पहली बार इसे राजवंश की शाही रसोई में बनाया गया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे देश में मशहूर हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Halwai Cooking Secrets: शादी में बने छोले, जलेबी और हलवा में कैसे आता है ऑथेंटिक टेस्ट? हलवाई वाले भैया से जानें टिप्स

मैसूर पाक की उत्पत्ति कहां हुई थी?

mysore paak

मैसूर की शान मैसूर पाक सबसे पहले वाडियार राजवंश के शासनकाल में शाही रसोई में तैयार की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि राजवंश के एक रसोइए ने सामान्य सी चीजों का इस्तेमाल करके यह मिठाई बनाई थी, जिसे पूरे राज्य में पसंद किया गया।

भारत में मिठाइयों का गढ़ किसे कहा जाता है?

देश में मिठाइयों का गढ़ उत्तर प्रदेश को माना जाता है क्योंकि यहां मिठाई की दुकानों की संख्या ज्यादा है। इतना ही नहीं बल्कि आगरा और कानपुर जैसे शहर अपने बड़े मिठाई बाजार और उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- सीधी या चौकोर नहीं! आखिर गोल क्यों होती है जलेबी? 90% लोगों को नहीं पता इसका कारण 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।