Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

दिल्ली से ओवरनाइट जर्नी पर हैं ये 5 ज्योतिर्लिंग, सावन में दर्शन का बना लें प्लान

सावन में अगर आप द‍िल्‍ली से पास ज्‍योतिर्लिंगों के दर्शन करने का प्‍लान बना रही ह‍ैं, तो हम आपकाे उन मंद‍िरों के नाम बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-09, 10:58 IST
jyotirlinga darshan from delhi in sawan 2026

सावन में भगवान श‍िव के मंद‍िरों में भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलती है। खासकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोग इस महीने अपनी ट्रिप प्लान करते हैं। तो अगर आप द‍िल्‍ली में रहती हैं और सावन में क‍िसी ज्‍योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहती हैं तो इसके ल‍िए आपाको बहुत लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कुछ ज्‍योतिर्लिंग ऐसे हैं जहां आप द‍िल्‍ली से ओवरनाइट जर्नी करके पहुंच सकती हैं।

हालांकि, हर जगह का सफर एक जैसा नहीं है। कहीं ट्रेन सीधे मंदिर वाले शहर तक पहुंचाती है, तो कहीं स्टेशन से आगे आपको रोड ट्र‍िप करना पड़ सकता है। इसलिए यहां हम उन्हीं जगहों की बात कर रहे हैं, जहां दिल्ली से रात का सफर शुरू करके ज्योतिर्लिंग की यात्रा प्लान की जा सकती है। आइए जानते हैं-

1. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन

दिल्ली से सावन में ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाना है, तो उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर आपके ल‍िए सबसे बेस्‍ट रहेगा। महाकालेश्वर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और उज्जैन के सबसे खास धार्मिक स्थलों में से एक है। दिल्ली से उज्जैन के लिए आप रात में ट्रेन या बस ले सकती हैं। उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर शहर के अंदर ही है, इसलिए स्टेशन पहुंचने के बाद आप कोई लोकल ऑटो या कैब लेकर मंदिर जा सकती हैं। बस ध्‍यान रहे क‍ि सावन में यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर भस्म आरती या किसी खास दर्शन का प्लान है, तो मंदिर के मौजूदा नियम और बुकिंग व्यवस्था पहले देख लें।

mahakal bhasm aarti

2. काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वाराणसी

आप द‍िल्‍ली से काशी विश्वनाथ मंदिर यानी क‍ि वाराणसी जा सकती हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। मंदिर गंगा के पश्चिमी किनारे पर बना हुआ यह मंद‍िर बहुत ही खूबसूरत है। नई दिल्ली से यहां कई ट्रेनें डायरेक्‍ट आती हैं। रात का सफर करके आप सुबह वाराणसी पहुंच सकती हैं। इसके बाद आप होटल में चेकअन करके फ्रेश होकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जा सकती हैं। इसके बाद गंगा घाट भी घूम सकती हैं। अगर समय हो तो शाम की गंगा आरती भी देख लें। यही बनारस की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

jyotirlinga darshan from delhi in sawan 2026

3. बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, देवघर

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। सावन में यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आपको बता दें क‍ि मंदिर तक पहुंचने के लिए देवघर जंक्शन, बैद्यनाथधाम जंक्शन और जसीडीह जंक्शन जैसे रेलवे स्टेशन पर आप पहुंच सकती हैं। जसीडीह मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर है। जसीडीह या देवघर पहुंचने के बाद आप लोकल टैक्‍सी लेकर मंदिर तक जा सकती हैं। हालांकि‍ यह जान लें क‍ि यह दिल्ली से आप निकलकर अगली सुबह सीधे मंदिर नहीं पहुंच सकती हैं, लेकिन ओवरनाइट ट्रेन जर्नी करके यहां की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

jyotirlinga darshan from delhi in sawan 2026 (2)

4. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर त्र्यंबक शहर में ब्रह्मगिरी पहाड़ी के पास बना हुआ है। त्र्यंबकेश्वर मंदि‍र की नास‍िक से दूरी करीब 28 किलोमीटर है। आप द‍िल्‍ली से ट्रेन लेकर नास‍िक पहुंच सकती हैं। इसके बाद आपको सड़क मार्ग से त्र्यंबकेश्वर जाना होगा। नासिक रोड स्टेशन से मंदिर करीब 40 किलोमीटर दूर है।
दिल्ली से नासिक रोड के लिए रात में चलने वाली ट्रेनें भी हैं।

jyotirlinga darshan from delhi in sawan 2026 (3)

5. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर की भी आप दि‍ल्‍ली से ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। अगर आप महाकाल जा रही हैं, तो साथ में ओंकारेश्वर में भी दर्शन करने जा सकती हैं। यहां जाने के लिए दिल्ली से रात की ट्रेन लेकर इंदौर पहुंचना हाेगा और फिर आप बाई रोड ओंकारेश्वर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 4 दिनों में घूम लेंगी महाराष्ट्र के ये 3 बड़े शिव मंदिर, नोट करें लें यह आसान ट्रैवल गाइड

jyotirlinga darshan from delhi in sawan 2026 (4)

केदारनाथ को इस लिस्ट में क्यों नहीं रखा?

आमतौर पर देखा जाए तो द‍िल्‍ली से सबसे पास केदारनाथ ज्योतिर्लिंग है, लेकिन इसे दिल्ली से ओवरनाइट जर्नी नहीं कहा जा सकता है। केदारनाथ जाने के ल‍िए आपको 5 से 6 द‍िन का समय देना होगा। यहां ट्रेन डायरेक्‍ट मंदिर तक नहीं जाती है। पहले उत्तराखंड के सड़क मार्ग से आगे जाना पड़ता है और फिर केदारनाथ तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ों की यात्रा करनी होती है। इसलिए अगर आपका प्लान सिर्फ रात में दिल्ली से निकलकर अगले दिन ज्योतिर्लिंग वाले शहर पहुंचने का है, तो केदारनाथ को इस लिस्ट में शाम‍िल न करें।

सावन में ज्योतिर्लिंग ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सावन में ज्‍योतिर्लिंग के दर्शन करने जाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना उतना ही जरूरी है। जैसे-

  • ट्रेन की टिकट पहले से बुक कर लें, खासकर सावन के सोमवार के आसपास।
  • मंदिर की दर्शन और बुकिंग व्यवस्था यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें।
  • रात की ट्रेन के बाद अगर आगे सड़क से जाना है तो बहुत टाइट शेड्यूल न बनाएं।
  • परिवार में अगर कोई बुजुर्ग या बच्चा हैं तो आपको थोड़ा एक्‍स्‍ट्रा समय लेकर ही चलना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- द‍िल्‍ली से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कैसे और कहां से शुरू करें पावन यात्रा? नोट करें यह ट्रैवल प्लान

तो अगर आप दिल्ली से सबसे आसान ओवरनाइट ज्योतिर्लिंग ट्रिप करना चाहती हैं, तो उज्जैन और वाराणसी बेस्‍ट रहेगा। क्‍योंक‍ि बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन यात्रा लंबी है, जबकि त्र्यंबकेश्वर और ओंकारेश्वर के लिए ट्रेन के बाद आपको रोड ट्र‍िप भी करना पड़ेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Incredible india/Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga, Ujjain

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।