ओडिशा में ढूंढ रहे हैं सबसे अच्छा समुद्र तट, तो बनाएं यहां जाने का प्लान

ओडिशा में एक ऐसा सुंदर बीच है, जो दिन में कई बार अपना रंग बदलता है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। 

 

odisha golden puri beach
odisha golden puri beach

अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी ट्रैवल लिस्ट में बीच पर घूमने का प्लान तो जरूरी होगा। ओडिशा में कई बीच है जो आपके ट्रिप में चार चांद लगा देंगे। लेकिन एक ऐसा बीच है जिसके आगे सभी बीच फीके लगते है।

इस जगह पर चाहें आप सुबह चले जाएं या शाम, यहां का नजारा हर समय एक अलग ही एहसास देता है। अक्सर सोशल मीडिया पर इस बीच की तस्वीरें वायरल होती रहती है। आज के इस आर्टिकल में हम ओडिशा के सबसे सुंदर बीच के बारे में बताएंगे। अगर आप ओडिशा जाएं, तो इस बीच पर घूमना बिल्कुल न भूलें।

ओडिशा का सबसे फेमस बीच

odisha

ओडिशा का पुरी समुद्र तट जहां का बदलता मिजाज आपका दिल छू लेगा। यह सबसे शांत समुद्र तट है, जहां सुकून के पल बिताने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस बीच को गोल्डन बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह बीच सबसे सेफ भी माना जाता है, क्योंकि यहां पुलिस 24 घंटे गश्त करती है, ताकि लोग सुरक्षित रहें। (ओडिशा के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स)

बीच पर सुविधा

इस बीच की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको सभी तरह की सुविधाएं मिल जाएंगी। अगर आप समुद्र में नहाने जाते हैं, तो आपको कपड़े बदलने के लिए बीच पर एक स्टॉल या कमरा भी मिलेगा। यहां वॉशरूम की भी सुविधा है। इसके अलावा यहां आपको पीने का पानी और छोटे बच्चों के खेलने का क्षेत्र और सोलर लाइट सिस्टम जैसी चीजें भी देखने को मिलेगी। आपको खाने के कई सारे स्टॉल यहां देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- Odisha Travel: बेहद खूबसूरत है ओडिशा की यह अनसुनी जगह, आप भी पहुंचें

बीच की खासियत

puri beach

पुरी बीच ओडिशा का सबसे खास बीच इसलिए है, क्योंकि यह जगह आपको सबसे साफ और शांत मिलेगी। इसका नाम गोल्डन बीच इसलिए है क्योंकि सूरज की किरणें पड़ने पर रेत सोने के मोतियों जैसा नजर आने लगता है। यहां लहरे भी शांत है इसलिए पर्यटकों को डूबने का खतरा कम है।

इसके अलावा आप अगर यहां पूरा दिन बिताएंगे, तो आपको समय-समय पर बीच का रंग बदलता हुआ नजर आएगा। कभी यह बीच नीले रंग का नजर आता है, तो कभी सोने की तरह। इसके साथ ही, जैसे ही शाम होती है, तो बीच लाल टमाटर जैसा चमकना लगता है, जो आंखो को सुकून देता है। दिन ढलते ही बीच काला और सफेद मोतियों जैसा चमकने लगता है।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें

बीच कब तक खुला रहता है

odisha famous beach

इस बीच के सुबह खुलने का टाइम 5 बजे है और रात 8 बजे तक ही आप यहां रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Himachal Pradesh Travel: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में मैक्लोडगंज घूम आएं, ऐसे बनाएं प्लान

गोल्डन बीच पर जाने के लिए टिकट प्राइस

  • अगर आप यहां 3 घंटे बिताते हैं, तो इसके लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 20 रुपये हैं। यह टिकट चार्ज ट्रैवलर्स के लिए है। अगर आप ओडिशा के ही रहने वाले हैं, तो एक दिन का पास बनवा सकते हैं।
  • स्थानीय लोगों के लिए एक दिन का प्रति व्यक्ति 50 रुपये टिकट प्राइस है। पर्यटकों के लिए एक दिन का पास प्रति व्यक्ति 100 रुपये हैं।
  • अगर आप यहां छतरी के नीचे बैठकर धूप सेकना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये अलग से देने होंगे।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP