इस पक्षी की चोंच जैसा है बुलेट ट्रेन का डिजाइन, क्या आप जानती हैं इसका नाम?

जापान की हाई-स्पीड ट्रेन शिंकानसेन को दुनिया बुलेट ट्रेन के नाम से जानती है। यह न केवल स्पीड बल्कि समय की पाबंदी और डिजाइन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मगर क्या आपने कभी इसकी बनावट पर गौर किया है? जानकर हैरानी होगी कि इस ट्रेन का अगला हिस्सा एक चिड़िया की चोंच से प्रेरित है। नीचे लेख में जानें इस पक्षी का नाम और बुलेट ट्रेन से जुड़ी बातें?
बुलेट ट्रेनें सुरंग से निकलते समय तेज आवाज क्यों करती थीं?
1990 के दशक के दौरान जब जापान ने अपने हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की गति को और भी अधिक बढ़ाने का प्रयास किया, तो इंजीनियरों को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जब शिंकांसेन ट्रेन तेज गति से सुरंग में प्रवेश करती है, तो यह पिस्टन की तरह व्यवहार करती है, जिससे सुरंग के अंदर फंसी हवा कंप्रेस हो जाती है।

- दबाव की लहर ट्रेन से आगे निकल जाती है और सुरंग के निकास द्वार से बाहर निकलकर एक जोरदार विस्फोट जैसी आवाज पैदा करती है, जिसे टनल बूम के नाम से जाना जाता है।
- शोर इतना तेज था कि सुरंग के निकास द्वार के पास रहने वाले निवासियों को परेशानी होने लगी और यह ट्रेनों की गति बढ़ाने में एक बड़ी बाधा बन गया। इस समस्या के समाधान के लिए बुलेट ट्रेन की बनावट में बदलाव किया गया।
इसे भी पढ़ें- कुछ ऐसी दिखती है भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन, जानें टिकट और सफर से जुड़ी खास बातें
बुलेट ट्रेन का डिजाइन किस पक्षी से प्रेरित है?
इस समस्या का समाधान एक पक्षी किंगफिशर से मिला। यह पक्षी पानी में बिना किसी आवाज और न्यूनतम छींटे उड़ाए मछली पकड़ने के लिए गोता लगाता है। इसके बाद एक इंजीनियर एइजी नाकात्सु ने इस खूबी को ट्रेन के डिजाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया और ट्रेन के आगे के हिस्से को किंगफिशर की चोंच जैसा आकार दिया।

बुलेट ट्रेन का डिजाइन बदलने पर क्या फायदा मिला?
इस नए डिजाइन से शोर कम करने के अलावा भी कई फायदे हुए। बेहतर वायुगतिकी के कारण ट्रेन लगभग 10% अधिक गति से चलने लगी और लगभग 15% कम बिजली की खपत करने लगी। बदले डिजाइन के कारण ट्रेन जापान के पर्यावरणीय शोर मानकों का भी पालन करने लगी।
इसे भी पढ़ें- रेलवे के वो ऐतिहासिक स्टेशन जहां से सुलगी थी आजादी की चिंगारी
जापान की शिंकानसेन से जुड़ी यह जानकारी हमें यह बताती है, कि हमारी जटिल समस्याओं के जवाब हमारे आसपास की प्राकृतिक दुनिया में ही छिपे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Maginific
- क्या बुलेट ट्रेन के डिजाइन के पीछे कोई दिलचस्प कहानी है?
- बुलेट ट्रेन के डिजाइन के पीछे की दिलचस्प बात यह है कि ये एक चिड़िया की चोंच से प्रेरित है।
- जापान की बुलेट ट्रेन और चीन की बुलेट ट्रेन में कौन सी तेज है?
- गति के मामले में नियमित कमर्शियल सेवाओं में चीन की बुलेट ट्रेन, जापान की शिंकानसेन से तेज चलती है।
- बुलेट ट्रेन के डिजाइन से जुड़े प्रमुख इंजीनियर कौन थे?
- बुलेट ट्रेन के किंगफिशर-प्रेरित डिजाइन से जुड़े प्रमुख इंजीनियर एइजी नाकात्सु थे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।