Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

22 साल में तैयार हुआ था यह महल सिर्फ 1 रात रुकने के लिए

इस लेख में एक ऐसे महल की कहानी जानते हैं जिसमें एक दिन ठहरना था और उसे बनाने में लगभग 22 साल लग गए थे।  
Updated:- 2023-01-15, 12:00 IST
jahangir mahal orchha history

देश के किसी भी प्रान्त का इतिहास उठाकर देखा जाए तो लगभग हर प्रान्त में कोई न कोई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महल, इमारत, पैलेस या फोर्ट ज़रूर मिल जाएंगे। राजस्थान, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश या फिर महाराष्ट्र राज्य ही क्यों न हो। इन शहरों में आज भी प्राचीन काल और मध्यकाल में निर्मित महल और फोर्ट लाखों लोगों के लिए पर्यटन स्थल के रूप में फेमस है।

भारत के दिल बोले जाने वाले राज्य यानी मध्य प्रदेश के ओरछा शहर में भी ऐसे कई महल और फोर्ट है जहां घूमने के लिए लाखों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।

ओरछा में स्थित जहांगीर महल की कहानी लाखों सैलानियों के लिए बेहद ही जिज्ञासा का केंद्र है। इस लेख में हम आपको जहांगीर महल का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

जहांगीर महल का इतिहास

jahangir mahal history

जहांगीर महल का इतिहास बेहद ही रोचक है। कहा जाता है कि इस भव्य फोर्ट का निर्माण ओरछा के राजा वीर सिंह के शासनकाल काल में हुआ था। इस मध्यकालीन महल के बारे में कहा जाता है कि जब इसका निर्माण होने वाला था तब भव्य यज्ञ के साथ इसका शिलान्यास किया गया था।

जहांगीर महल के बारे में यह भी लोक कथा है कि इसका निर्माण उस स्थान पर किया गया था जहां दुश्मन सैनिक आसानी से नहीं पहुंच सकते थे। जब इस महल का निर्माण किया गया था तो प्रवेश द्वार पूर्व की ओर था, लेकिन कुछ वर्षों बाद इसका द्वार पश्चिम दिशा में कर दिया गया। इसे कई लोग 52 इमारतों वाला जहांगीर महल के नाम से भी जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:तस्वीरों में देखिए भारत के 10 सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध फोर्ट्स की एक झलक

किले से जुड़े रोचक तथ्य

Why is Jahangir Mahal famous

जिस तरह इस महल का इतिहास रोचक है ठीक उसी तरह इस महल से जुड़े कुछ तथ्य भी बेहद रोचक है। जी हां, महल के बारे में बोला जाता है हिन्दू राजा 'राजा वीर सिंह' ने इस महल का निर्माण अपने खास मित्र जहांगीर के लिए निर्माण करवाया था।(नाहरगढ़ फोर्ट का इतिहास)

एक अन्य लोककथा के अनुसार इस महल को बनाने में लगभग 22 साल लग गए थे और इस महल में जहांगीर सिर्फ एक रात के लिए ठहरा था। इसलिए इस महल को कई लोग जहांगीर महल/सलीम महल के नाम से भी जानते हैं।

इस महल को वीर सिंह और जहांगीर दोनों की दोस्ती (हिन्दू-मुस्लिम) का प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा इसे कई लोग बुंदेला और मुग़ल का प्रतीक भी मानते हैं।

जहांगीर महल की वास्तुकला

Who made Jahangir Mahal in Orchha

जहांगीर महल की वास्तुकला भी एक रोचक विषय है। जी हां, इस महल में बारे में बोला जाता है कि यह बुंदेला और मुग़ल शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। इस महल का निर्माण आयातारकर चबूतरे पर बना है।

इसके अलावा इस महल की वास्तुकला के बारे में बोला जाता है कि जहांगीर महल खूबसूरत सीढ़ियों और विशाल गेट के लिए प्रसिद्ध है। महल में लगभग हर जगह बुंदेलों की वास्तुकला देखने को मिल जाएगी।(राजस्थान की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहें)

इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत के 4 श्रापित फोर्ट्स जहां जाने से आज भी डरते हैं सैलानी


जहांगीर महल के आसपास घूमने की जगह

ऐसे नहीं है कि मध्य प्रदेश का ओरछा सिर्फ जहांगीर महल के लिए ही प्रसिद्ध है। इस शहर में ऐसे कई अन्य जगहें, फोर्ट और महल है जहां घूमने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां स्थित ओरछा फोर्ट, राम राजा मंदिर, राजमहल, चतुर्भुज मंदिर, बेतवा नदी और फूल बाग जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि ओरछा भोपाल से लगभग 334 किमी की दूरी पर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,wiki)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।