Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:34 PM IST

Jagannath Rath Yatra के साथ ऐसे बनाएं अपनी AI फोटो, ये Prompts आएंगे काम

जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़े AI फोटो प्रोमप्टस आप Gemini पर बना सकती हैं। यहां आपको आर्टिकल में दिए गए प्रोम्पट कॉपी करके पेस्ट करने हैं और साथ में अपनी फोटो भी रेफरेंस के लिए देनी है।
Updated:- 2026-07-16, 14:43 IST
jagannath rath yatra ai image prompts to create photo in minutes with gemini

ओडिशा के पुरी में हर साल होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है। आप अगर इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाई हैं, तो एआई फोटो प्रोम्प्टस की मदद से इसमें शामिल हो सकती है। दरअसल, रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हर साल की तरह इस बार भी भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। ऐसे में भक्त रथ यात्रा के साथ तस्वीर लेने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन भीड़ में अच्छी फोटो मिलना लगभग नामुमकिन की तरह है। वहीं दूसरे शहरो में बैठे लोग भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अपनी बिजी लाइफ की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए AI Photo Prompt बेस्ट ऑप्शन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग पोज और अलग-अलग स्टाइल में रथ यात्रा में शामिल होने के लिए प्रोम्पट्स सजशन देंगे। यह फोटो देखने में इतनी ज्यादा रियल लगेगी कि लोगों को लगेगा आप भी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गई थीं।

Jagannath Rath Yatra की AI फोटो कैसे बनाएं?

इसमें आप चाहें, तो अपने हिसाब से कपड़ों का रंग और स्टाइल बदल सकती हैं। फोटो बनाने के लिए Gemini की वेबसाइट खोलें। यहां + के साइन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें। इसके साथ इन प्रोम्प्टस को पेस्ट करें। कुछ ही सेकंड में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Gemini पर जाना होगा। आप गूगल पर जेमिनी सर्च करें।
  • आपके सामने जेमिनी की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी, आप ऐप में भी तस्वीर बना सकती हैं।
  • जेमिनी पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Ask Gemini का ऑप्शन खुल जाएगा।

AI PROMPTS

  • यहां आप + के साइन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड कर सकती हैं।
  • आपको अपनी फोटो इसलिए डालनी है, ताकि आप अपने चेहरे के साथ नई फोटो बना सकें।
  • फोटो अपलोड करने के बाद आप यहां प्रोमप्टस डालें और शेयर कर दें।
  • इस तरह आप नई-नई फोटो क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरी में कहां है भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर? जानें लोकेशन और दर्शन का समय

AI photo prompts Jagannath Rath Yatra

जगन्नाथ रथ यात्रा फोटो प्रोम्प्ट्स 

अपलोड की गई फोटो के साथ एक नई फोटो बनाएं। इसमें मेरा चेहरा बिल्कुल न बदलें। मुझे जगन्नाथ रथ यात्रा में खड़े हुए दिखाएं, जिसमें मैंने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। फोटो में मुझे धोती-कुर्ता और केसरिया दुपट्टा पहने हुए दिखाएं। मैं जगन्नाथ रथ यात्रा की भारी भीड़ के बीच पूरे आत्मविश्वास से चलते हुए दिखाई दे रही हूं। मेरे आस-पास के नजारे को हल्का धुंधला कर दें। यह दिखने में सिनेमैटिक मोशन ब्लर जैसा लगे।

इसे भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने के लिए दिल्ली NCR के ये मंदिर हैं खास

Puri Rath Yatra ai prompts

पुरी रथ यात्रा AI Photo Prompts

एक नई फोटो बनाएं जिसमें मेरे चेहरे को बिल्कुल रेफरेंस इमेज जैसा ही रखें। फोटो में मेरे कपड़े बदलकर ट्रेडिशनल जगन्नाथ यात्रा वाले रूप में बदल दें। इसमें मेरी एक इमोशनल क्लोज-अप फोटो बनाएं जिसमें मैं भगवान जगन्नाथ के रथ की ओर देख रही हूं। आंखों में भक्ति के आंसू, गर्म धूप, स्किन की असली जैसी डिटेल और क्रीमी सिनेमैटिक कलर ग्रेडिंग जैसी तस्वीर लगे।

Jagannath Rath Yatra AI prompt

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए AI Prompts

एक ऐसी फोटो बनाएं, जिसमें मेरा चेहरा चेंज न हो। मैंने रेशमी हल्की कढ़ाई वाली क्रीमी साड़ी पहनी है। साड़ी के ऊपर मैंने शॉल लिया हुआ है। मेरे पीछे जगन्नाथ रथ यात्रा चल रही है। मैं रथ यात्रा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हूं। मेरा चेहरा कैमरे की तरफ है। तस्वीर सिनेमैटिक पोर्ट्रेट जैसी हो, जिसमें मेरा चेहरा बिलकुल रियल लगे।

AI photo prompts Jagannath Rath Yatra

ओडिशा के रथ यात्रा की फोटो बनाने के लिए Prompt

इस फोटो में मेरा चेहरा और पहचान बिलकुल चेंज न करें। मेरे कपड़ों को ट्रेडिशनल ओडिया त्योहारों वाले कपड़े में बदल दें। मुझे विशाल जगन्नाथ रथ के पास खड़े हुए दिखाएं, जिसमें नीचे की तरफ यात्रा चल रही है और मैं एक इमारत की छत पर खड़ी हूं। फोटो देखने में ऐसी लगे, जैसे ड्रोन से शूट की गई है। मैं आसमान की तरफ देख रही हूं।

gemini ai prompts for rath yatra

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।