Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:08 PM IST

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने के लिए दिल्ली NCR के ये मंदिर हैं खास

16 जुलाई से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा तीनों विशाल लकड़ी के रथों में विराजमान होते हैं। अगर आप दिल्ली में रहती हैं और इस यात्रा को देखना शामिल होना चाहती हैं, तो दिल्ली NCR के इन मंदिरों में जा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-13, 14:31 IST
Jagannath temples Delhi NCR

प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने में ओडिशा के पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरी दुनिया में मशहूर है। इसकी धूम को देखने की ख्वाहिश हर किसी की होती है और इसके लिए देश-दुनिया से हर साल हजारों लोग पुरी आते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन विशाल लकड़ी के रथों में विराजमान होते हैं। अगर आप भी इस यात्रा का साक्षी बनना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश पुरी नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली एनसीआर में स्थित जगन्नाथ मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर बेहद धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। आज इस लेख में हम आपको दिल्ली एनसीआर में स्थित जगन्नाथ मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप पावन रथ यात्रा के दर्शन कर सकती हैं।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा साल 2026 में कब है?

साल 2026 में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तर चलेगी। यह यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है। इसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा पुरी स्थित मुख्य मंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर में रुकते हैं। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल दशमी को बहुड़ा यानी वापसी यात्रा के साथ खत्म होती है।

rath yatra

इसे भी पढ़ें- कैंची धाम से गोलू देवता मंदिर पहुंचने में कितना समय लगेगा? पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

दिल्ली एनसीआर के जगन्नाथ मंदिर

अगर आप दिल्ली में रहती हैं और रथयात्र का साक्षी बनना चाहती हैं, तो इन मंदिरों में जा सकती हैं। नीचे जानें दिल्ली एनसीएर में कहां-कहां हैं जगन्नाथ टेंपल?

जगन्नाथ मंदिर, हौज खास

नई दिल्ली हौज खास में जगन्नाथ मंदिर स्थित है। यहां पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां पहुंचने के लिए पहले हौज खास मेट्रो स्टेशन जाएं। यहां से ऑटो या रिक्शा लेकर मंदिर पहुंच सकती हैं। मेट्रो से मंदिर की दूरी 5 मिनट का है। अगर आप पैदल आती हैं, तो आपको 15 मिनट लगते हैं।

jagarnnath temple hau khas

श्रीजगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर

श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर साउथ दिल्ली के त्यागराज स्टेडिम, कोटला के पास स्थित है। यह दिल्ली एनसीआर का सबसे पुराना मंदिर है। यहां INA मेट्रो स्टेशन से केवल 1 किलोमीटर दूर स्थित है।

श्री जगन्नाथ मंदिर, नोएडा सेक्टर 34

श्री जगन्नाथ भव्य मंदिर नोएडा के सेक्टर-34 उदयगिरी-2, जगन्नाथ मंदिर मार्ग में स्थित है। यहां आप मेट्रो में भी पहुंच सकती हैं। इसके लिए ब्लू लाइन से नोएडा सेक्टर-34 जाने वाली मेट्रो लें। स्टेशन से मंदिर की दूरी 500 मीटर है, जहां से आप 5 मिनट पैदल चलकर या ई-रिक्शा लेकर आसानी से मंदिर पहुंच सकती हैं।

noida sector 34

जगन्नाथ मंदिर, गुरुग्राम

अगर आप गुरुग्राम में रहती हैं, तो यहां स्थित जगन्नाथ मंदिर जा सकती हैं। यह मंदिर गुरुग्राम के सेक्टर-15, पार्ट-2 हुडा मार्केट रोड पर स्थित है। इस मंदिर पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का इफको चौक या मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। यहां आप ऑटो, ई-रिक्शा या कैब लेकर 10 मिनट में मंदिर पहुंच सकती हैं।

jagannath-temple-gurgaon-temples

जगन्नाथ मंदिर, द्वारका

अगर आप द्वारका में रहती हैं, तो अपने नजदीकी जगन्नाथ मंदिर जाकर रथ यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यहां मंदिर सेक्टर-7, द्वारका, नई दिल्ली प्लॉट नंबर 3, पॉकेट-4 में स्थित है। अगर आप नोएडा से यहां जा रही हैं, ब्लू लाइन से द्वारका की मेट्रो लें। इस मंदिर का नजदीकी स्टेशन द्वारका सेक्टर-9 या द्वारका सेक्टर-10 है। आप यहां ई-रिक्शा या ऑटो से भी पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Uttara Guruvayurappan Temple: दिल्ली में आएगी केरल वाली फीलिंग, हर रोज जलते हैं हजारों दीए

ऊपर लेख में बताए गए मंदिरों में जो भी अपने घर के नजदीक पड़ता है, वहां आप जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।