Famous Temples In Chandigarh: चंडीगढ़ में बच्चों को वीकेंड पर घुमाया करें ये मंदिर, मन रहेगा शांत

चंडीगड़ में बच्चों के साथ घूमने के लिए जरूरी नहीं है कि आप पार्क या मॉल ही जाएं। माता-पिता को बच्चों को कभी-कभी वीकेंड पर मंदिर भी घुमाने लेकर जाना चाहिए। मंदिर बच्चों को एक शांत और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। माता-पिता के साथ मंदिर में समय बिताना बच्चों के लिए बहुत खास होता है। यहां जाने पर बच्चे अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। लेकिन माता-पिता सोच रहे होंगे कि क्या बच्चों को यहां जाना अच्छा लगेगा? अगर आप उन्हें हर वीकेंड ऐसी जगहों पर लेकर जाएंगे, तो उन्हें आदत हो जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों के साथ वीकेंड पर जा सकते हैं।
इस्कॉन मंदिर
बच्चों के साथ जाने के लिए राधा-कृष्णा मंदिर भी खास है। मंदिर का माहौल आप कभी भी चले जाएं, धार्मिक आकर्षण के लिए खास माना जाता है। मंदिर में भजन चलते रहते हैं और सुबह और शाम को आरती भी होती है। लोग इस आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आते हैं। अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो आरती के समय आप भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से घूमने के लिए रोजाना उपलब्ध हैं ये टूर पैकेज, जानें कहां मिल रहा है घूमने का मौका
गुरुद्वारा नाडा साहिब
बच्चों के साथ गुरुद्वारा जाना भी अच्छा है। हर वीकेंड भी अगर आप बच्चों को यहां लेकर आएंगे, तो उन्हें अच्छा लगेगा। वीकेंड पर भक्तों से यह गुरुद्वारा भरा रहता है। आप यहां लंगर में बच्चों के साथ खाना भी खा सकते हैं और उनके साथ सेवा का भी काम कर सकते हैं। इससे बच्चों के अंदर दया और सेवा की भावनाएं पनपती हैं। चंडीगढ़ में कई गुरुद्वारे हैं, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए हर वीकेंड जा सकते हैं। चंडीगढ़ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
माता मनसा देवी मंदिर
बच्चों के साथ जाने के लिए माता मनसा देवी मंदिर भी अच्छा है। क्योंकि यह एक बड़े स्पेस में बना हुआ है। बच्चों को खुली जगहों पर जाना अच्छा लगता है। यह मंदिर चंडीगढ़ के फेमस मंदिरों में से एक है। वीकेंड पर आपको यहां थोड़ी भीड़ देखने को मिल सकती है। लेकिन फिर भी आपको पेरशानी नहीं होगी। यह मंदिर 7 देवी-देवताओं के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है।
ध्यान रखें कि बच्चों को ऐसे मंदिरों में लेकर जाएं, जहां मंदिर के बाहर बैठने की जगह और पार्क भी हो। इससे पूजा-पाठ के साथ-साथ बच्चों के साथ आपको समय बिताने का भी मौका मिल जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।