इश्किया गणेश मंदिर, यहां प्रेमियों की हर मनोकामना हो जाती है पूरी

एक ऐसा गणेश मंदिर जो प्रेमी जोड़ियों के लिए बेहद ही खास है। आइए इस मंदिर में बारे में जानते हैं।  
Updated:- 2022-09-02, 16:21 IST
ishkiya ganesh temple in hindi

भारत के हर राज्य और हर शहर की संस्कृति और आध्यात्मिकता की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर में है। कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक ऐसे लाखों मंदिर हैं जिनके बारे में हम और आप कुछ रोचक बातें सुनते रहते हैं।

गुजरात में भी एक ऐसा मंदिर है जिसकी चर्चा आजकल बहुत है। इस प्राचीन मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो भी प्रेमी जोड़ा इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुचता है उनकी सभी मुराद पूरी हो जाती है।

जी हां, इस लेख में हम आपको गुजरात के जोधपुर में स्थित 'इश्किया गणेश मंदिर' मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेमी जोड़ियों के लिए बेहद ही खास है। आइए इस मंदिर में बारे में जानते हैं।

इश्किया मंदिर का इतिहास

ishqiya ganesh temple in hindi

इश्किया मंदिर (गुरु गणपति मंदिर) के इतिहास के पीछे बेहद ही दिलचस्प कहानी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इश्किया गणेश मंदिर की स्थापना लगभग 100 साल पहले हुई थी। कुछ लोगों का मानना है कि इस मंदिर का निर्माण शहर की रक्षा करने के लिए किया गया था।

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र की इन जगहों पर गणेशोत्सव पर दिखती है खास रौनक, आप भी पहुंचें

मंदिर का नाम इश्किया गणेश कैसे पड़ा?

ishqiya ganesh temple history

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण ऐसा किया गया है कि कोई भी व्यक्ति दूर से किसी अन्य व्यक्ति को आसानी से देख नहीं सकता है। यही कारण था कि यहां प्रेमी जोड़े चोरी-छिपे मुकालात करने आते थे। धीरे-धीरे यह मंदिर प्रेमी जोड़ों के बीच काफी पसंद किया जाने लगा।(दिल्ली के फेमस गणेश मंदिर)

इस मंदिर में आने वाले लोग गणपति का दर्शन करने के बाद एक-दूसरे से शादी करने की कमाना करते हैं। यही नहीं, इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जब प्रेमी जोड़ों की शादी हो जाती हैं तो यहां भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लेने आते हैं। इस कारण इस मंदिर को इश्किया गणेश के नाम से जाना जाने लगा।

परिजन भी आते हैं मुराद लेकर

history of ishqiya ganesh temple

कहा जाता है कि अब यहां सिर्फ प्रेमी जोड़े ही नहीं बल्कि परिजन भी गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर में मंलवार या शनिवार को प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ शादी शुदा परिजन भी गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां सिर्फ राजस्थान या जोधपुर से ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी प्रेमी जोड़े दर्शन के लिए पहुंचते हैं।(लेटे हुए हैं हनुमान मंदिर)

इसे भी पढ़ें:पिंड दान पर जाने वाले यात्रियों के लिए IRCTC का 6N/7D का शानदार तोहफा, जानें

धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव

ishqiya ganesh temple details

अन्य गणेश मंदिर के अलावा इश्किया मंदिर में भी गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गणेश उत्सव में यहां हर दिन कई प्रोग्राम आयोजित होते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@jagranimages,multimedia)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।