Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:24 PM IST

Tips And Tricks: लंच बैग से आती है अजीब सी गंध? इन अमेजिंग ट्रिक से पाएं मिनटों में छुटकारा

क्या आपके लंच बैग से भी अजीब सी गंध आती है? अगर हां, तो चलिए हम आपको इससे छुटकारा पाने के आसान से उपाय बताते हैं।
Updated:- 2024-06-17, 19:14 IST
are lunch boxes smell proof

ऑफिस में खाना ले जाने के लिए अक्सर लोग लंच बैग का इस्तेमाल करते हैं। तरह-तरह का खाना हम भले ही डिब्बे में रखकर लाते हैं, लेकिन रोजाना फूड रखने के कारण उसमें से अजीब सी गंध आने लगती है। यह काफी ज्यादा परेशान करने वाली होती है। ये गंध कई दिनों तक उसमें रहने से आपके लंच बैग में मौजूद भोजन को खराब भी कर सकती है। ऐसी स्थिति में लंच बैग के गंध को दूर करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हाल रहता है, तो चलिए आज हम आपको यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके बताते हैं, जिनसे आप मिनटों में लंच बैग से आने वाली गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

सफाई करना है जरूरी 

tips to clean lunch bag

सबसे पहले, अपने लंच बैग को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें। इसके लिए आप गर्म पानी और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करके बैग के अंदर और बाहर दोनों तरफ पोंछ सकते हैं। सफाई के बाद, बैग को अच्छी तरह से हवा में रखकर इसे सूखने दें। ऐसा करने से भी लंच बैग की स्मेल दूर हो सकती है।

बेकिंग सोडा से गंध को करें दूर

बेकिंग सोडा गंध को अवशोषित करने में बेहद प्रभावी होता है। ऐसे में, आप अपने लंच बैग में बेकिंग सोडा डाल कर रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। सुबह उठकर इसे साफ कर लें। एक ही रात में आपको फर्क पता चल जाएगा। इस तरह अगर आपके लंच बैग से ज्यादा ही गंध आती है, तो कुछ दिनों तक ऐसा लगातार करने से आपके लंच बैग की स्मेल दूर हो सकती है।

सिरका की लें मदद

सिरका एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक और गंध नाशक के तौर पर काम करता  है। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका का मिश्रण भरें। इस मिश्रण को लंच बैग में स्प्रे करें और इसे 10-15 मिनट के लिए हवा में सूखने दें। ऐसा करने से लंच बैग से आने वाली गंध दूर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- बड़े काम का है सिरका, कुकिंग में इस तरह करें इस्तेमाल

नींबू से दूर हो सकता है गंध

how to keep lunch bag free from smelling

नींबू एक प्राकृतिक गंध नाशक है और यह आपके लंच बैग में ताजगी लाएगा। आधे नींबू को लंच बैग में रखें और इसे रात भर छोड़ दें। अगले दिन, नींबू को निकाल दें और बैग को हवा में सूखने दें।

इसे भी पढ़ें- नींबू के रस से मिनटों में ऐसे करें घर की सफाई

टेलकम पाउडर का करें इस्तेमाल

लंच बैग के गंध से छुटकारा पाने के लिए आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी अच्छी सुगंध आपके लंच बैग को ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसके लिए अपने लंच बैग में पाउडर को चारों तरफ डालें और इसे 2-3 घंटे के बाद हटा लें। यह उपाय आपके लंच बैग से आने वाली गंध को खुशबूदार बना सकते हैं।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।