कहानी सांपों से भरे एक रहस्यमयी आइलैंड की, जहां जाना मौत के बराबर है

Snake Island In Hindi: दुनिया का हर कोना किसी न किसी अजब-गजब रहस्य और अचंभित कहानियों से भरा पड़ा है। अचंभित कर देने वाली कई जगहों पर आज भी कोई घूमने जाने का हिम्मत नहीं करता है। कई बार इन जगहों के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद इंसान कुछ समय के लिए सोच में भी पड़ जाता है।
विश्व में एक ऐसी भी जगह है जिसे आज से नहीं, बल्कि कई सालों से सांपों का आइलैंड के नाम से जाना जाता है। आज भी सांपों के इस आइलैंड में कोई भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है। इस आर्टिकल में हम आपको सांपों के आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।
कहां है सांपों का आइलैंड?
सांपों का आइलैंड के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध यह स्थान किसी और देश में नहीं, बल्कि ब्राजील में है। यह आइलैंड ब्राजील के तट से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। इस खतरनाक आइलैंड को कई लोग क्यूइमाडा ग्रांडे के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि यह आइलैंड दूर से बेहद ही खूबसूरत और पास से बेहद ही खतरनाक दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी विश्व भर में क्यों है प्रसिद्ध, आप भी जानें
स्नेक आइलैंड को क्यों कहा जाता है मौत का द्वीप?

ब्राजील के इस आइलैंड को आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से मौत का द्वीप भी कहा जाता है। यह आइलैंड इतना खतरनाक है कि यहां पहुंचने वाले कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कहा जाता है कि यह दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक जहरीले सांप रहते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि दुनिया से विलुप्त हो चुके गोल्डन लैंसहेड स्नेक सिर्फ इस आइलैंड में ही मौजूद है। (2000 साल पुरानी Nazca Lines का रहस्य)
स्नेक आइलैंड में मौजूद सांपों की प्रजातियां
स्नेक आइलैंड के बारे में माना जाता है कि यहां हजार से अधिक सांपों की प्रजातियां मौजूद हैं। यह भी बोला जाता है कि इनमें से कुछ सांपों का जहर इतना घातक है कि इंसानों के मांस को भी गला सकता है। यहां ऐसे कई जहरीलें सांप मौजूद हैं जिनके सिर्फ संपर्क में आने मात्र से इंसान मुसीबत से फंस सकता है। कहा जा रहा है कि पिछले कई सालों से यहां सांपों की प्रजातियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। (इस गांव में सांपों के संग रहते हैं लोग)
इसे भी पढ़ें: रहस्य से भरी जंगल की कहानी, जहां इंसान अचानक से हो जाता है गायब
स्नेक आइलैंड आम लोग घूमने जा सकते हैं?

स्नेक आइलैंड के बारे में जानने के बाद आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि क्या आम इंसान स्नेक आइलैंड घूमने के लिए जा सकता है या नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि यहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। कहा जाता है कि ब्राजील की नौसेना ही तय करती है कि इस आइलैंड पर किसे जाना चाहिए और किसे नहीं जाना चाहिए। कई लोगों का यह भी मानना है कि चोरी-छिपे कुछ शिकारी अवैध रूप से सांपों को पकड़कर बेचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
- स्नेक आइलैंड कहां है?
- स्नेक आइलैंड ब्राजील में है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।