टूट गया इंदौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, टॉप-3 से भी हुआ बाहर; जानें अब कौन है देश का सबसे साफ-सुथरा शहर?

8 साल से लगातार जीत रहे इंदौर का र‍िकॉर्ड टूट गया है। अब सबसे स्‍वच्‍छ शहर के मामले में नवी मुंबई पहले नंबर पर है। वहीं, गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर है।
Updated:- 2026-11-13, 13:33 IST
which is indias cleanest city now

अगर आपको घूमने के लिए साफ-सुथरे शहर पसंद हैं, तो इस बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई लिस्ट आपके लिए काफी दिलचस्प है। पिछले 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम करने वाले इंदौर को इस बार बड़ा झटका लगा है। वह न सिर्फ पहले नंबर से नीचे आया बल्कि टॉप-3 में भी जगह नहीं बना पाया। अब उसकी जगह महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने ले ली है।

यानी अगर आप किसी साफ-सुथरे शहर में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो नवी मुंबई का नाम आपकी लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस बार सूरत और विजयवाड़ा ने भी टॉप-3 में जगह बनाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल कौन सा शहर किस नंबर पर रहा और घूमने के लिहाज से आप इस लिस्ट को कैसे देख सकती हैं?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

आपको बता दें क‍ि केंद्र सरकार के स्वच्छता पुरस्कार समारोह में इस बार देश के सबसे साफ शहरों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने पहला नंबर हासिल किया है। वहीं, गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर की हो रही है, क्योंकि पिछले 8 साल से यह शहर लगातार पहले नंबर पर था। पिछले साल की लिस्ट में इंदौर पहले, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर था।

which is indias cleanest city now (1)

image credit- magnific

नवी मुंबई घूमने का बना सकती हैं प्लान

अगर आप ऐसे शहर में घूमना चाहती हैं, जहां सफाई को लेकर अच्छी पहचान हो, तो नवी मुंबई को अपनी ट्रैवल लिस्ट में रख सकती हैं। बस नवी मुंबई घूमने जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-

  • ट्र‍िप पर निकलने से पहले अपनी आने-जाने की टिकट और होटल की बुकिंग कर लें।
  • घूमने के लिए कितने दिन रखने हैं, यह पहले से डि‍साइड कर लें।
  • शहर में आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले साधनों की जानकारी पहले से देख लें।
  • अपने साथ पानी की बोतल और रोजाना में काम आने वाली जरूरी चीजें रखें।
  • शहर को साफ रखने में अपना योगदान दें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।

यह भी पढ़ें- साफ-सफाई के मामले में अव्वल है इंदौर, लगातार दूसरे साल बना सबसे साफ-सुथरा शहर

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में कौन रहा आगे?

इस बार सिर्फ पूरे शहरों की रैंकिंग ही नहीं बनाई गई बल्कि आबादी के हिसाब से भी अलग-अलग शहरों को चुना गया है। आपको बता दें क‍ि 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की लिस्ट में ग्रेटर विशाखापट्टनम को पहला स्थान मिला है। इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर जबलपुर और तीसरे नंबर पर लखनऊ रहा। आप इन जगहों पर भी घूमने के ल‍िए जा सकती हैं।

छोटे शहरों की लिस्ट में उज्जैन ने मारी बाजी

3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के उज्जैन को सबसे साफ शहर चुना गया है। इस लिस्ट में चंडीगढ़ दूसरे और आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीसरे नंबर पर है।

which is indias cleanest city now (2)

image credit- magnific

नदी, समुद्र और पहाड़ों के पास बसे शहरों में भी हुई रैंकिंग

इस बार की लिस्ट में नदी किनारे बसे शहरों, समुद्र के पास के इलाकों और हिमालयी शहरों को भी अलग-अलग रखा गया था। ऐसे में हम आपको इनके बारे में भी बता रहे ह‍ैं-

रिवरफ्रंट यानी नदी किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहर

  • रीवा, मध्य प्रदेश पहले नंबर पर रहा।
  • बिलासपुर, छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला।
  • वाराणसी, उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा।

समुद्र किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहर

  • ओडिशा का पुरी पहले नंबर पर रहा।
  • केरल का अलाप्पुझा दूसरे नंबर पर आया।
  • महाराष्ट्र के रत्नागिरी को तीसरा स्थान मिला।

हिमालयी इलाकों के सबसे स्वच्छ शहर

  • उत्तराखंड के रुद्रपुर को पहला स्थान मिला।
  • जम्मू दूसरे नंबर पर रहा।

तो अगर आप घूमने के लिए साफ-सुथरी जगहों की तलाश में हैं, तो नवी मुंबई के साथ पुरी, उज्जैन, रीवा और रुद्रपुर जैसे शहरों के नाम भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- भारत की पहली Glass Top Train: जानिए किन 5 रूट्स पर मिलता है स्विट्जरलैंड जैसा खूबसूरत नजारा?

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।