By Kirti Jiturekha06 Mar 2018, 13:47 IST
नवी मुंबई में एक बहुत ही अनोखा कैफे है, यहां सिर्फ ट्रांसजेंडर स्टाफ ही काम कर सकता है। जी हां, नवी मुंबई में ‘Third Eye Café’ है जहां सिर्फ ट्रांसजेंडर ही काम कर सकते हैं।
है ना सच में अनोखा कैफे जहां सिर्फ ट्रासजेंडर स्टाफ ही काम कर सकता है। चलिए आपको बताते है क्या कहना है यहां के स्टाफ का और किस कारण की वजह से इस कैफे का यह नियम है कि यहां सिर्फ ट्रांसजेंडर स्टाफ ही काम करेगा।
नवी मुंबई के ‘Third Eye Café’ जहां सिर्फ ट्रांसजेंडर ही काम करते हैं, इस कैफे के स्टाफ का मानना है कि उन्हें एलियंस नहीं बल्कि इंसान समझा जाना चाहिए।
उनका मानना है कि सोसायटी में लोग उनके साथ इंसानों की तरह नहीं बल्कि एलियंस की तरह बर्ताव करते हैं जब्कि उन्हें यह समझना चाहिए कि हम उन्हीं के जैसे है, हमें भी समाज में सामान अधिकार के साथ जीने का हक होना चाहिए।
इस रेस्टोरेंट में सिर्फ ट्रांसजेंडर स्टाफ होने के पीछे का कारण यह है कि उन्हें समाज में सभी लोगों के बराबर सामान अधिकार दिलाना।
इस कैफे के मैनेजमेंट का यह मानना है कि समाज में सभी लोगों को काम करने के सामान अधिकार होने चाहिए इसलिए ट्रांसजेंडर को वो हक दिलाने के लिए इस कैफे में सिर्फ ट्रांसजेंडर स्टाफ ही काम करता है।
इस कैफे का हर एक स्टाफ मेंबर यही कहता रहा कि समाज में हर एक इंसान की तरह हमें भी इज्जत दी जानी चाहिए।
इस अनोखी सोच के लिए ‘Third Eye Café’ को दाद देनी चाहिए।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate