ट्रेन में लोअर बर्थ पर क्या नहीं कर सकती हैं आप? जान लीजिए रेलवे से जुड़े नियम...वरना लगेगा जुर्माना

What Are The New Rules For Lower Berth: भारतीय रेल से रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर रेलवे से जुड़े नियमों के बारे में नहीं पता होगा। रेलवे के कई नियम हैं, जो यात्रियों के लिए बनाए गए हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे में यात्रियों के सोने और बैठने के समय को लेकर नियम बनाया है। इसे लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है।
अक्सर लोग ट्रेन में सफर करते हुए, लोगों को रेलवे के नियमों का पता नहीं होता और वे अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन के लोअर बर्थ से जुड़े नए नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अब आप लोअर बर्थ पर कुछ काम भूल से भी नहीं कर सकते हैं। आइए जानें, ट्रेन में लोअर बर्थ पर क्या नहीं कर सकते हैं?
यह भी देखें- ट्रेन में रेलवे कर्मचारियों से बदतमीजी करना यात्रियों को पड़ सकता है भारी, जानें क्या है सख्त नियम
सफर का सबसे सस्ता तरीका

रेल के जरिए सफर करना काफी सुविधाजनक और सस्ता पड़ता है। हालांकि, ट्रेन की टिकट बुक करते हुए बहुत से लोगों को रेलवे नियमों के बारे में नहीं पता होता। हाल ही में भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करते हुए, सोने और बैठने के समय का निर्धारण किया है। यह नियम मिडिल बर्थ के लिए तय किए गए हैं। अक्सर आपने लोगों को मिडिल बर्थ और लोअर बर्थ सीट पर लड़ते हुए, जरूर देखा होगा। ये लड़ाई सोने और बैठने के लिए ही होती है।
रेलवे ने तय किया सोने का समय
रेलवे के नए नियम के मुताबिक, मिडिल बर्थ वाले यात्री को अब एक तय समय पर ही मिडिल बर्थ पर सोने का हक है। इसके अलावा, यदि वह सीट पर सोता है, तो इससे लोअर बर्थ वाले लोगों को दिक्कत होती है। इसी से निजात पाने के लिए रेलवे ने मिडिल बर्थ वाले यात्रियों के लिए सोने का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा है। इसके अलावा, मिडल बर्थ को खोला नहीं जा सकता।
लोअर बर्थ वाले ना करें ये गलती

अगर कोई लोअर बर्थ वाला मिडल सीट वाले यात्री को नीचे बैठने से रोकता है और उसे मिडल बर्थ खोलने पर मजबूर करता है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है। लोअर और मिडिल बर्थ के यात्रियों को सोने के लिए केवल रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक का ही समय दिया जाएगा। लोअर बर्थ वाले किसी भी ऊपर की सीट वाले को नीचे बैठने से रोक नहीं सकते। रेलवे के नए नियम के मुताबिक, लोअर बर्थ वाले यात्री को साइड अपर के यात्रियों को दिन में नीचे बैठने के लिए सीट देनी ही होगी।
यह भी देखें- IRCTC की वेबसाइट से हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन टूर पैकेज का देख लें बजट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।