Unmarried Couples: क्या अनमैरिड कपल कर सकते हैं होटल में कमरा बुक?

कुछ होटल अनमैरिड कपल को कमरा नहीं देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अनमैरिड कपल रूम बुक कर सकते हैं या नहीं।  
Updated:- 2023-11-10, 12:15 IST
image

आजकल शादी से पहले अनमैरिड कपल कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। ऐसे में वह खुद के लिए होटल में कमरा बुक कर लेते हैं। हालांकि बुकिंग के बाद भी कई होटल उन्हें कमरा देने से मना कर देते हैं। ऐसे इसलिए भी होता है क्योंकि वह शादीशुदा नहीं होते हैं। ऐसे में कई बार कपल्स को काफी परेशानी होती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए यह बताएंगे कि अनमैरिड कपल कैसे होटल में कमरा बुक कर सकते हैं।

अनमैरिड कपल के होटल में ठहरने के अधिकार

कानून के मुताबिक, कोई भी होटल अनमैरिड कपल को कमरा देने से मना नहीं कर सकता है। हालांकि दोनों के पास  वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए। कई होटल पैन कार्ड नहीं लेते हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। तभी आपको होटल में कमरा मिल सकता है। इसके साथ ही आप या फिर आपका पार्टनर नाबालिग नहीं होना चाहिए।

उसी शहर में होटल बुक कैसे करें

is it illegal to book a hotel room for unmarried couple

आप चाहे तो अपने ही शहर में अपने और अपने पार्टनर के लिए होटल का कमरा बुक कर सकती हैं। कई होटल लोकल आईडी कपल्स को रुकने की इजाजत देते हैं। हालांकि आपको होटल बुक करते समय देख लेना चाहिए। क्योंकि कई होटल लोकल आईडी से चेक इन अलाउड नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Unmarried कपल्स के घूमने के लिए ये जगह हैं सुरक्षित, आंख उठाकर भी नहीं देखेगा कोई आपको

क्या पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

how to book a hotel room for unmarried couple

अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और आप शादीशुदा नहीं है तो आपको पुलिस किसी भी कीमत पर गिरफ्तार नहीं कर सकती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आपको अपने पास अपना आइडी रखना है। इतना ही नहीं, कोई आपसे घरवालों का नंबर मांगे तो आपको देने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें इसके लिए मना कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसा देने की जरूरत नहीं हैं।(इन जगहों पर कर सकते हैं हनीमून प्लॉन)

इसे भी पढ़ें: Unmarried Couples: गर्लफ्रेंड के साथ होटल बुक करते हुए ध्यान रखें ये चीजें, वरना हो सकती है जेल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।