Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

India's Spiciest Chillies: ये हैं भारत की सबसे तीखी मिर्च, खाना तो छोड़ें; छूने से भी डरेंगी आप

Which Is India's Hottest Chilli: खाने में अगर मिर्च न हो, तो उसका स्वाद फीका लगता है। वहीं कुछ लोगों को तीखापन इतना पसंद होता है कि वो खाने में मिर्च होने के बाद भी अलग से इसे खाते हैं। क्या आपको पता है कि भारत की कुछ मिर्च ऐसी हैं, कि आप कितना ही तीखा खाने के शौकीन हों, लेकिन इनको छूने से भी डर लगेगा। नीचे लेख में जानें इनके नाम।
Updated:- 2026-04-14, 11:23 IST
India's hottest chillies

India's Hottest Chilli Name: खाने का स्वाद सभी मसालों के बाद भी अधूरा माना जाता है जब तक उसमें तीखापन न हो। हम लोग खाने को स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए तीखेपन का खास-ख्याल रखते हैं। इसके लिए लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च या कुटी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारे देश में कुछ ऐसी मिर्चें पाई जाती हैं जिसका नाम सुनते ही कान खड़े हो जाते हैं।

अब आप सोच रही होंगी कि फिर मिर्च के तीखेपन का पता कैसे लगाया जाता है, जब इसे खाने की हिम्मत नहीं होती है। मिर्च का तीखापन स्कोविल हीट यूनिट (SHU) में मापा जाता है और भारत की कुछ मिर्चें इस पैमाने पर दुनिया के टॉप चार्ट में शामिल हैं।

उत्तर-पूर्व की पहाड़ियों से लेकर दक्षिण के तटीय इलाकों तक, ये मिर्चें अपनी अलग पहचान रखती हैं। इन्हें खाना तो दूर, बिना ग्लव्स के छूना भी आपके हाथों में घंटों तक जलन पैदा कर सकता है। इस मिर्च छूने के बाद कहीं अगर आपने गलती से अपने चेहरे या बॉडी पर हाथ लगा लिया तो पूरे मोहल्ले में दौड़ती फिरेंगी। चलिए जानते हैं भारत की उन मिर्चों के बारे में जो अपनी जबरदस्त तीखेपन के लिए मशहूर हैं।

भूत जोलोकिया (Bhoot Jolokia)

Bhoot Jolokia

असम और उत्तर-पूर्व भारत की शान कही जाने वाली भूत जोलोकिया को घोस्ट पेपर के नाम से भी जाना जाता है। साल 2007 में इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। यह इतनी खतरनाक होती है कि इसका इस्तेमाल हाथी भगाने और चिली बम बनाने तक में किया जाता है। इसका एक छोटा सा टुकड़ा भी आपके पूरे शरीर में आग लगा देने के लिए काफी है। इसे छूने के बाद अगर गलती से हाथ आंखों पर लग जाए, तो आफत आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है कहां से आई आपके किचन में रखी धनिया, इतिहास जान रह जाएंगी दंग

तेजा मिर्च (Teja Mirch)

Teja Mirch

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से आने वाली तेजा मिर्च अपने नाम की तरह ही बहुत तेज होती है। यह मिर्च न केवल भारत में लोकप्रिय है। इसकी खासियत यह है तीखी होने के साथ-साथ गहरे लाल रंग की होती है।

दक्षिण भारतीय व्यंजनों, खासकर मांसाहारी करी और तीखी चटनी बनाने में इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसे हाथ में लेते ही इसकी तीखी गंध नाक में चढ़ने लगती है।

कांथारी मिर्च (Kanthari Chilli)

Kanthari Chilli

केरल और तमिलनाडु में पाई जाने वाली कांथारी मिर्च दिखने में बहुत छोटी और हल्की पीली होती है। इसे बर्ड्स आई चिली के नाम से भी जाना जाता है।

यह छोटी सी मिर्च मुंह में जाते ही करंट की तरह लगती है। इसकी खास बात यह है कि तीखी होने के बावजूद आयुर्वेद में इसके कई औषधीय फायदे बताए गए हैं।

मथानिया मिर्च (Mathania Chilli)

mathania mirch

राजस्थान के जोधपुर के पास मथानिया गांव में उगने वाली मथानिया मिर्च अपनी अलग ही धाक रखती है। यह मिर्च न कवेल तीखी बल्कि इसमें एक खास तरह की मिठास और खुशबू भी होती है। राजस्थान की मशहूर डिश लाल मास का गहरा लाल रंग और जबरदस्त तीखापन इसी मिर्च की वजह से है। राजस्थान की चिलचिलाती धूप इस मिर्च को और भी ज्यादा तीखा और गहरा बना देती है।

इसे भी पढ़ें- Interesting Facts About Red Chilli: गलती से हुई खोज, आज बनी हर भारतीय रसोई की जान; क्या पता है आपको इस मसाले का नाम

मिर्च से जुड़ी जानकारी अगर आपको अच्छी लगी है, तो इस आर्टिकल को शेयर करें। ऐसे ही और लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

FAQ
हाथी भगाने और चिली बम बनाने में किस मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है?
हाथी भगाने और चिली बम बनाने में भूत जोलोकिया मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।
दुनिया की सबसे खतरनाक मिर्च भारत में कहां मिलती है?
दुनिया की सबसे खतरनाक मिर्च भूत जोलोकिया है, जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में मिलती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।