Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:48 PM IST

Independence Day 2026 Tricolour Recipes: स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 3 तरह की स्वादिष्ट थ्री कलर डिशेज

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के माहौल में तिरंगे के रंगों वाली डिशेज बनाने का चलन है। इस लेख में हम 15 अगस्त के जश्न को दोगुना करने के लिए तिरंगा पास्ता, बर्फी और पनीर टिक्का बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2026-08-13, 13:56 IST
Tricolour Recipes for Independence Day 2026

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का पर्व देश के हर नागरिक के लिए बेहद खास होता है। इस दिन चारों तरफ देशभक्ति का अनूठा माहौल होता है। बच्चों के स्कूल से लेकर ऑफिस तक, हर जगह इस जश्न को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग पहनावे से लेकर खान-पान तक, हर चीज में तिरंगे के तीन प्यारे रंगों केसरिया, सफेद और हरे को शामिल करना पसंद करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आप भी अपने परिवार और मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग रंगों से सजी तिरंगा डिशेज बना सकती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह थीम आधारित खाना बहुत पसंद आता है।

15 अगस्त के मौके पर बनाएं ये 3 डिशेज (3 Dishes For Independence Day 2026)

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने घर पर कुछ खास और देशभक्ति के रंग में रंगी हुई चीजें बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा बर्फी, पनीर टिक्का और पास्ता बना सकती हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।

1. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पास्ता कैसे बनाएं? (Tiranga Pasta Recipe)

15 अगस्त के पास्ता का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के लिए यह तिरंगे के रंग वाला पास्ता एक बेहतरीन और स्वादिष्ट ऑप्शन है। नीचे जानें इसे बनाने की आसान विधि और सामग्री।

pasta kaise banayen

  • पास्ता-2 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन
  • थोड़ा सा मक्खन या ऑलिव ऑयल
  • मक्खन-2 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • दूध- 1.5 कप
  • नमक और काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • ओरिएंटल हर्ब्स या मिक्स्ड हर्ब्स- 1 छोटा चम्मच
  • पालक प्यूरी-आधा कप (हरे रंग के लिए )
  • टमाटर प्यूरी या गाजर का पेस्ट-आधा कप (केसरिया रंग के लिए)

तिरंगा पास्ता बनाने की विधि 

अगर आप सुबह के ब्रेकाफास्ट में पास्ता बनाने का प्लान कर रही हैं। मगर उसे तिंरगा जैसा लुक कैसे दे इसे लेकर परेशान है, तो नीचे बताई गई विधि से इसे तैयार करें।

how to make tiranga pasta

  • एक बर्तन में पानी और थोड़ा सा नमक डालकर पास्ता को उबाल लें। जब पास्ता पक जाए, तो उसका पानी निकालकर अलग रख लें।
  • एक पैन में मक्खन गर्म करें। उसमें मैदा डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
  • फिर धीरे-धीरे दूध डालें ताकि गांठें न पड़ें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और हर्ब्स डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। व्हाइट सॉस बनकर तैयार है।
  • इसके बाद एक अलग पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करें। फिर इसमें पालक की प्यूरी, थोड़ा सा नमक और उबले हुए पास्ता का एक तिहाई हिस्सा डालकर 2 मिनट तक मिलाएं। आपका हरा पास्ता तैयार है।
  • उसी तरह दूसरे पैन में मक्खन, बारीक कटा प्याज, लहसुन और टमाटर की प्यूरी डालकर भून लें। अब इसमें एक तिहाई उबला पास्ता और नमक मिलाएं। आपका केसरिया पास्ता भी तैयार है।
  • प्लेट में एक तरफ केसरिया पास्ता, बीच में सफेद सॉस वाला पास्ता और एक तरफ हरा पास्ता सजाकर परोसें। आपका स्वादिष्ट तिरंगा पास्ता तैयार है।

2. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बर्फी कैसे बनाएं? (Tiranga Barfi Recipe)

15 अगस्त के मौके पर अगर आप कुछ मीठा बनाने का सोच रही हैं, तो तिरंगा बर्फी बना सकती हैं। यह बर्फी दिखने में अच्छी लगती है। नीचे पढ़ें प्रोसेस-

  • खोया- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी- 1 कप (पिसी हुई)
  • हरा रंग- 2-3 बूंद
  • केसरिया रंग- 2-3 बूंद (या 1 चम्मच गर्म दूध में भीगा हुआ केसर)
  • हरी इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • पिस्ता और बादाम- बारीक कटे हुए (सजाने के लिए)

how to make tiranga burfi

तिरंगा बर्फी बनाने की आसान विधि

तिरंगा बर्फी के लिए ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। पढ़ें विधि-

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में मावा डालें और मध्यम आंच पर नरम होने (3-4 मिनट) तक भूनें।
  • अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि वह पैन छोड़ने न लगे।
  • तैयार मावा के मिश्रण को तीन बराबर हिस्सों में अलग-अलग कटोरियों में बांट लें।
  • पहले हिस्से में केसरिया रंग मिलाएं। दूसरे हिस्से को सफेद ही रहने दें। तीसरे हिस्से में हरा फूड कलर मिलाएं।
  • एक थाली में घी लगाएं। सबसे पहले नीचे हरी परत फैलाएं, उसके ऊपर सफेद परत और सबसे ऊपर केसरिया परत फैलाकर चम्मच से चिकना कर लें।
  • ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें। इसे 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें, फिर चौकोर टुकड़ों (बर्फी के आकार में) में काट लें।

3. स्वतंत्रता दिवसा पर तिरंगा पनीर टिक्का कैसे बनाएं? (Tiranga Paneer Tikka)

पनीर टिक्का स्टार्टर स्नैक्स के रूप में सभी को बहुत पसंद आएगा और तिरंगे की थीम पर एकदम फिट बैठता है। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और विधि-

paneer tikka recipe

  • पनीर-300 ग्राम
  • गाढ़ा दही- 1 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • सेंधा नमक या सादा नमक- स्वादानुसार
  • चाट मसाला और गरम मसाला- आधा-आधा चम्मच
  • केसरिया लेयर के लिए- टमाटर की प्यूरी (2 चम्मच) या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हल्दी पाउडर
  • सफेद लेयर के लिए- काजू का पेस्ट या मलाई (2 चम्मच) और भुना हुआ बेसन
  • हरी लेयर के लिए- पुदीना और धनिया की हरी चटनी (2 चम्मच)

how to make paneer tiranga paneer tikka

तिरंगा पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी

अगर आप इस खास मौके पर पनीर से जुड़ी कोई रेसिपी बनाने का सोच रही हैं, तो पनीर टिक्का बना सकती हैं। नीचे पढ़ें विधि-

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही लें। इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • फिर इस दही के मिश्रण को तीन अलग-अलग कटोरियों में बांट लें। केसरिया रंग बनाने के लिए इसमें टमाटर प्यूरी या लाल मिर्च-हल्दी मिलाएं।
  • सफेद रंग बनाने के लिए इसमें काजू का पेस्ट और मलाई मिलाएं। हरे रंग के लिए इसमें हरी धनिया-पुदीने की चटनी मिल।
  • अब पनीर के टुकड़ों को इन तीनों अलग-अलग पेस्ट में कोट कर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद इन्हें ओवन में या तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक सकते हैं।
  • अगर आप सींक में लगाकर सर्व करना चाहती हैं, तो एक-एक करके केसरिया, सफेद और हरे रंग का पनीर पीस लगाएं।
  • गरमा-गरम तिरंगा पनीर टिक्का पर चाट मसाला छिड़क कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Independence Day Special: घर पर बनाएं स्पंजी तिरंगा ढोकला, रेसिपी है बेहद आसान

निष्कर्ष

इस स्वतंत्रता दिवस अगर आप थाली में तीन रंगों से सजी कुछ ऐसी डिशेज का सोच रही हैं, तो जल्दी बन जाए, तो इन्हें ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Ai


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।