Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:00 PM IST

बिरयानी के लिए जरूरी हैं ये 3 खड़े मसाले, एक भी छोड़ा तो स्वाद नहीं आएगा

कई लोग घर पर बिरयानी बनाते समय चावल और चिकन तो अच्छे से तैयार कर लेते हैं, लेकिन सही मसालों का चुनाव करने में अक्‍सर उलझ जाते हैं।
Updated:- 2026-07-26, 18:34 IST
important khada masala for biryani recipe brings the real taste

बिरयानी का असली स्वाद मसालों की वजह से ही आता है। इसलिए, इनका इस्तेमाल बड़े ध्यान से करना चाहिए। बहुत ज्यादा मसालों का इस्‍तेमाल करने से भी बिरयानी का स्वाद बिगड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि खड़े मसालों की महक बहुत तेज होती है। इस गलती से कभी बिरयानी में इलायची का स्वाद हावी हो जाता है, तो कभी लौंग की तेज खुशबू पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिरयानी का स्वाद बढ़ाने वाले जरूरी खड़े मसाले और उन्हें सही मात्रा में इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। 

बिरयानी में कौन से मसाले डाले जाते हैं?

बिरयानी का असली स्वाद उसके सही मसालों से आता है , लेकिन मसालों की सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर एक मसाले का स्वाद बाकी सभी पर हावी हो जाए, तो पूरी बिरयानी का स्वाद खराब हो सकता है। इसमें जावित्री और जायफल जैसे मसाले भी बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं, लेकिन यह बहुत ज्यादा तेज होते हैं, इसलिए कोशिश करें कि इसकी मात्रा बहुत कम रखें।

इसे भी पढे़ं- 25 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, पूरे हफ्ते की लिस्ट देखें

1- तेजपत्ता क्यों जरूरी है?

चावल में अच्छा फ्लेवर लाने के लिए तेजपत्ता सबसे जरूरी होता है। इसे बिरयानी की जान कहा जाता है, क्योंकि इससे आपको बिरयानी खोलते ही हल्की मिट्टी जैसी खुशबू आती है।
कितना तेज पत्ता यूज करें- 2-3 लोगों के लिए बिरयानी बना रही हैं, तो एक बड़ा तेज पत्ता काफी है।

  • 4 से 6 लोगों की बिरयानी के लिए 2 तेजपत्ते काफी हैं।
  • 8 से 10 लोगों के लिए 3 तेजपत्ता ही काफी रहता है।

Authentic Biryani flavor

कब डाले? - तेल या घी गर्म होने के बाद सबसे पहले तेजपत्ता डालें, इसी से बिरयानी बनाने की शुरुआत होती है, ताकि इसकी खुशबू अच्छी तरह तेल में आ जाए।

2- दालचीनी क्यों जरूरी है?

इसका यूज बिरयानी में मसालों का स्वाद संतुलित करने के लिए किया जाता है। अगर सही मात्रा में दालचीनी डाली जाए, तो यह बिरयानी में स्वाद बढ़ा देती है।
कितना डालें?

  • 2 से 3 लोगों के लिए बिरयानी बना रही हैं, तो केवल 1 इंच का टुकड़ा ही काफी है।
  • 4 से 6 लोगों के लिए 2 छोटे टुकड़े लगभग 2 इंच के बराबर काफी होता है।
  • 8 से 10 लोगों के लिए 3 छोटे टुकड़े का यूज कर सकती हैं।

Correct quantity of Biryani spices

कब डालें? आप इसे तेजपत्ते के साथ ही शुरुआत में डाल दें, लेकिन ध्यान रखें कि दालचीनी की मात्रा भी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इसका स्वाद ज्यादा आने लगा, तो बरियानी का टेस्ट खराब हो जाएगा।

3- बड़ी इलायची क्यों जरूरी है?

यह बिरयानी का ऐसा जरूरी खड़ा मसाला है, जो बिरयानी को पुलाव से अलग बनाता है। यह बिरयानी का स्वाद रिच और रेस्टोरेंट जैसा देता है। कई बार महिलाएं इसे डालना भूल जाती हैं, जिससे बिरयानी का स्वाद आपको बाजार जैसा नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें- पोहा चुकंदर चीज बॉल्स कैसे बनाएं? नोट करें शाम के नाश्ते की यह स्वादिष्ट रेसिपी

कितना डालें?

  • 2 से 3 लोगों के खाने के लिए बिरयानी में 1 बड़ी इलायची काफी होती है।
  • 4 6 लोगों के लिए खाना बना रही हैं, तो 2 बड़ी इलायची डाल सकती हैं।
  • 8 से 10 लोगों के लिए 3 बड़ी इलायची डालना सही रहता है।

Black cardamom in Biryani

कब डालें? इसे भी आप दूसरे खड़े मसालों के साथ डाल सकती हैं। तेल में इसे 20-30 सेकंड तक भून लेना है।

इन मसालों को यूज करते समय ध्यान रखें कि इसे जलाएं नहीं, वरना बिरयानी का स्वाद कड़वा हो सकता है। बेहतर स्वाद के लिए मसालों को घी में हल्का भूनकर इस्तेमाल करें। अगर 10 से ज्यादा लोगों के लिए बिरयानी बना रहे हैं, तो इसमें चावल की मात्रा बढ़ानी होती है। इस वजह से आप हल्का खड़े मसाली की मात्रा भी बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
बिरयानी में कौन-से खड़े मसाले सबसे जरूरी होते हैं?
तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च, जीरा और जावित्री बिरयानी के स्वाद और खुशबू के लिए सबसे जरूरी माने जाते हैं।
क्या बिरयानी में खड़े मसालों को पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिरयानी में खड़े मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं, इसे पीसा नहीं जाता, क्योंकि इससे स्वाद धीरे-धीरे निकलता है और खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
क्या बिना खड़े मसालों के बिरयानी बनाई जा सकती है?
हां, बनाई जा सकती है, लेकिन फिर आपको बिरयानी जैसी खुशबू और असली स्वाद नहीं आएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।