Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Travel Tips: बिना वीजा-पासपोर्ट के घूम आएं भूटान का यह शहर, भारत से है बेहद करीब

अगर आपका व‍िदेश घूमने का सपना है और पासपोर्ट वीजा का झंझट नहीं पालना चाहती हैं तो भूटान‍ का एक शहर फुंशोलिंग आपके ल‍िए सही रहेगा। भारत और भूटान की सीमा पर बसा ये शहर बहुत ही खूबसूरत है। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-06-22, 16:06 IST
bhutan phuentsholing travel tips

हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक होता है। व‍िदेश की बात करें तो यहां जाने का सपना तो हर क‍िसी को होता है। हालांक‍ि, व‍िदेश जाना इतना आसान नहीं होता है। पासपोर्ट, वीजा और बजट का भी इंतजाम करना होता है। अगर आप भी ब‍िना झंझट में पड़े वि‍देश घूमना चाहती हैं तो भूटान का फुंशोलिंग शहर आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। भारत और भूटान की सीमा पर बसा ये शहर बहुत ही खूबसूरत है।

खास बात तो ये है क‍ि आप यहां बि‍ना वीजा और पासपोर्ट के एक द‍िन तक घूम सकती हैं। इसके ल‍िए आपको काेई एक्‍स्‍ट्रा फीस भी नहीं देनी पड़ती है। वेस्‍ट बंगाल के जयगांव से स‍िर्फ बॉर्डर पार करते ही आप भूटान की खूबसूरत दुन‍िया में पहुंच जाएंगी। तो अगर आप भी कम पैसे में व‍िदेश घूमना चाहती ह‍ैं ताे इस बार ये ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

bhutan phuentsholing travel tips (2)

भारत से क‍ितना आसान है यहां पहुंचना?

आपको बता दें क‍ि भूटान का ये शहर फुंशोलिंग वेस्‍ट बंगाल के जयगांव से सटा हुआ है। दोनों देशों के बीच बस एक बॉर्डर गेट है। कई लोग तो राेज सुबह इंड‍िया से भूटान काम करने के ल‍िए जाते हैं और शाम होते ही वापस आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Special Heritage Train: सिर्फ माॅनसून में चलती है यह स्पेशल ट्रेन, 15KM के सफर में दिखाती है जन्नत

क्या सच में पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती?

अगर आप केवल फुंशोलिंग तक घूमना जा रही हैं और 24 घंटे में वापस आ जाएंगी तो आमतौर पर आपको कोई परमिट नहीं लेना पड़ता है। बस बॉर्डर पर आपको अपनी वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। वहीं, अगर आपके साथ बच्‍चे हैं तो उनका बर्थ सर्टिफ‍िकेट भी मांगा जा सकता है। हालांक‍ि, समय-समय पर यहां के रूल्‍स बदलते रहते हैं इसल‍िए ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले नए न‍ियमों से अपडेट होकर ही जाएं।

यह भी पढ़ें- क्या 'लक्ष्मणपुरी' से बना Lucknow, इसकी अंग्रेजी स्पेलिंग में 'Luck' शब्द कैसे आया? जानें द‍िलचस्‍प क‍िस्‍सा

bhutan phuentsholing travel tips (2)

बेहद सुंदर है फुंशोलिंग का नजारा

अगर आप वाकई जाने का सोच रही हैं तो बता दें क‍ि जैसे ही आप बॉर्डर पार करेंगी तो खूबसूरत नजारे देखने को म‍िलने लगेंगे। यहां का वातावरण इतना शांत होता है क‍ि आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगी। यहां के मार्केट्स बहुत अच्‍छे होते हैं। आप यहां कई लोकल फूड्स भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: शिमला, मसूरी या शिलॉन्ग? जून-जुलाई की छुट्टियों में कौन-सी जगह जाएं?

फुंशोलिंग में कहां-कहां घूमें?

  • जंगतो पेलरी ल्हाखांग (Zangto Pelri Lhakhang)
  • करबांदी मठ (Kharbandi Monastery)
  • अमिताभ बुद्ध पार्क
  • फुंशोलिंग हैंगिंग ब्रिज
  • लोकल मार्केट

यह भी पढ़ें- Ujjain Trip: महाकाल मंदिर में किस समय होती है भोग आरती? उज्‍जैन जाने से पहले नोट कर लें टाइमिंग

तो अगर आप भी व‍िदेश घूमना चाहती हैं तो भूटान का ये शहर आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।